फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Controversial statement of Yati Narasimhanand if Muslim becomes PM 50 percent of Hindus will accept Islam

यति नरसिंहानंद का विवादित बयान: मुस्लिम पीएम बनने पर 50 प्रतिशत हिंदू इस्लाम कर लेंगे कुबूल, 40 फीसदी मारे जाएंगे, और...

Sun, 03 Apr 2022 07:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 03 Apr 2022 07:15 PM IST
सार

रविवार को दिल्ली के बुराड़ी मैदान में आयोजित हिंदू महापंचायत के वायरल वीडियो में यति नरसिंहानंद ने कहा है कि अगर देश का कोई मुस्लिम प्रधानमंत्री बनता है तो 20 साल में 50 फीसदी हिंदू धर्मांतरण कर लेंगे। हालांकि आयोजकों ने बयान से किनारा कर लिया है।  

विज्ञापन
Controversial statement of Yati Narasimhanand if Muslim becomes PM 50 percent of Hindus will accept Islam
यति नरसिंहानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवादित बयानों के लिए चर्चाओं में रहने वाले डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद ने फिर से विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर देश का प्रधानमंत्री मुस्लिम बन जाये तो 20 साल में देश के 50 प्रतिशत हिंदू धर्मांतरण कर लेंगे। बुराड़ी मैदान में आयोजित एक हिंदू महापंचायत में वह बोल रहे थे। इस कार्यक्रम के लिए दिल्ली प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी।

विज्ञापन


सेव इंडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद से जुड़े सुरेंद्र गुप्ता, सुदर्शन टीवी के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाण भी उपस्थित थे। कई हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि इसमें शामिल थे। हीरालाल पांडे, धर्मपाल गोयल, पिंकी चौधरी, सत्य नारायण गर्ग, देवेंद्र सिंह वक्ता के रूप में शामिल थे।
विज्ञापन


हरिद्वार और दिल्ली में जंतर मंतर पर पहले भी हिंदू महापंचायत आयोजित हुई थी, जिसमें एक समुदाय विशेष विरोधी नारे लगाए गए थे। रविवार को बुराड़ी में आयोजित कार्यक्रम के आयोजकों ने नरसिंहानंद के विवादित बयान से किनारा कर लिया है। उनका कहना है कि उनके कार्यक्रम में कोई विवादित टिप्पणी नहीं की गई है। जबकि सोशल मीडिया पर वायरल कथित रूप से हिंदू महापंचायत के एक वीडियो के अनुसार नरसिंहांनंद यह कहते सुने जा रहे हैं कि 2029, 2034 या 2039 में कोई मुसलमान देश का प्रधान मंत्री बनेगा। एक बार यदि मुसलमान प्रधानमंत्री बन जाएगा, तो 50 फीसदी हिंदू धर्मांतरित हो जाएंगे, 40 प्रतिशत मारे जाएंगे और शेष 10 प्रतिशत या तो शरणार्थी शिविरों में रहेंगे या देश छोड़कर चले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच दिल्ली के कुछ पत्रकार बुराड़ी में आयोजित इस कार्यक्रम को कवर करने गए थे, वहां कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई। हालांकि, पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम में पहुंचे कुछ पत्रकारों को वहां से सुरक्षित निकाला गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed