फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   co of up police will help student in studies in ghaziabad

यूनिफार्म न मिलने से नाराज हो घर से भागे छात्र की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे सीओ

Fri, 20 May 2016 06:26 PM IST
डा. फजलुर्रहमान/अमर उजाला, गाजियाबाद
डा. फजलुर्रहमान/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 20 May 2016 06:26 PM IST
सार

  • स्कूल यूनिफार्म न होने के कारण छोड़ा था घर
  • मसूरी में होटल पर कर रहा था नौकरी, पुलिस ने बरामद किया

विज्ञापन
co of up police will help student in studies in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 दिन पूर्व हाथरस से गायब हुए आठवीं कक्षा के छात्र सुखबीर (15) को होटल में नौकरी करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने बरामद किया। स्कूल यूनिफार्म न दिलाए जाने से नाराज होकर यह छात्र घर से भाग आया था।

विज्ञापन


नई यूनिफार्म खरीदने के लिए वह होटल पर काम कर रहा था। छात्र की पढ़ाई के प्रति उसकी लगन को देखते हुए अब सीओ सदर पवन कुमार ने उसकी एक साल की पढ़ाई का खर्च उठाने का जिम्मा लिया। शाम को छात्र उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


एसओ मसूरी हरिदयाल यादव ने बताया कि बरामद छात्र सुखबीर हाथरस के सिकंदराराऊ (लालगढ़ी) का है। हाथरस में ट्रेन से मसूरी आकर एक होटल में नौकरी कर रहा था।

छात्र के पड़ोस में रहने वाले यूपी पुलिस के ट्रैफिक सिपाही वीरेंद्र सिंह (हापुड़ में तैनात) को एक ट्रक चालक ने सुखबीर के बारे में जानकारी दी तो वह उसे तलाशते हुए बुधवार को मसूरी थाने पहुंचे। मसूरी पुलिस की मदद से छात्र को ढूंढा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र की बरामदगी की सूचना पर उसके परिजन भी मसूरी थाने पहुंचे। छात्र ने बताया कि उसकी स्कूल यूनिफार्म खराब हो गई थी। परिजनों से उसने यूनिफार्म खरीदने के लिए पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने आर्थिक तंगी बताकर पैसे देने से इंकार कर दिया था।

वह गुस्से में घर से भाग आया था। इस दौरान सीओ सदर पवन कुमार भी थाने में मौजूद थे। उन्होंने छात्र की बातें सुनकर और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे जानकर एक साल तक छात्र की पढ़ाई का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है।


सीओ ने कहा कि हर महीने रकम सुखबीर के परिजनों के बैंक खाते में वह ट्रांसफर किया करेंगे। छात्र ने सीओ से वादा किया कि वह अच्छे से पढ़ाई कर परिवार का नाम रोशन करेगा। छात्र के पिता हुंडी लाल किसान हैं। उनके छह बच्चे हैं। सुखबीर तीसरे नंबर का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed