नर्सरी दाखिला : अभिभावक की पढ़ाई, कमाई पूछ कर मनमानी कर रहे स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सरी दाखिले में अभिभावकों की कमाई और पढ़ाई भी अब काम आएगी। कई स्कूल अब भी आवेदन फॉर्म में इस तरह की जानकारियां मांग रहे हैं। नंबर भी उपलब्ध करा रहे हैं।
शिक्षा विभाग को इस संबंध में शिकायतें भी मिल रही हैं। वह भी तब जब खुद निदेशालय ने इस तरह के कुल 62 सवालों को मानदंडों में शामिल करने से मना किया है। अभिभावक स्कूलों के सवालों से परेशान है।
कई स्कूल अभिभावक की पढ़ाई पर भी नंबर दे रहे हैं। तीसरे बच्चे वाले अभिभावकों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। स्कूल तीसरे बच्चे को या तो मना कर रहे है या फिर उन्हें कोई अंक नहीं मिल रहा है।
स्कूल खाने पीने की आदतों, बच्चों की स्पेशल क्वालिटी, सरकारी नौकरी और नर्सरी को लेकर भी सवाल पूछ रहे हैं। कई स्कूलों ने जाति धर्म को आवेदन फॉर्म में जगह दी है। अगर अभिभावक ने स्पोर्ट्स में कुछ अच्छा किया है तो उसके लिए भी अंक मिल रहा है।
नर्सरी एडमिशन डॉट काम के फाउंडर सुमित वोहरा ने बताया कि गाइडलाइन में साफ कहा गया है की अभिभावक से जाति धर्म के बारे में नहीं पूछा जाएगा। फिर कई स्कूल यह पूछ रहे हैं। पीतमपुरा के अभिनव स्कूल यह सवाल अभिभावकों से पूछ रहा है। उन्होंने कहा कि कई स्कूल अपर एज लिमिट भी तय कर रहे हैं।
वेबसाइट भी बढ़ा रही परेशानी
इस बार ज्यादातर स्कूलों ने ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई है। पेमेंट भी ऑनलाइन करने की सुविधा दी गई है। लेकिन यह सुविधा अभिभावकों के लिए मुश्किल पैदा कर रही है।
कभी वेबसाइट नहीं खुला तो कभी आवेदन के दौरान बीच में ही हैंग हो गया। रोहिणी सेक्टर-9 स्थित बाल भारती स्कूल और पीतमपुरा के पुष्पांजलि स्कूल में ऑनलाइन आवेदन में अभिभावकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई अन्य स्कूलों में भी इसी प्रकार की परेशानी आई है।
तकनीकी खराबी से नहीं चली साइट
दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले शिक्षा निदेशालय ने नर्सरी दाखिले से संबंधित किसी भी तरह की दिक्कत की शिकायत के लिए ऑनलाइन सुविधा मुहैया कराई है।
कोई भी अभिभावक www. doepvt.delhi.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं। बृहस्पतिवार दिन में यह वेबसाइट कुछ समय के लिए तकनीकी खराबी के कारण नहीं चला। इससे अभिभावकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
कमेंट
कमेंट X