फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   school sets upper age limit for nursery admissions

नर्सरी दाखिले की दस्तक के साथ स्कूलों की मनमानी शुरू

Sat, 23 Dec 2017 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Dec 2017 09:48 AM IST
विज्ञापन
school sets upper age limit for nursery admissions
Nursery Examsheet

निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दस्तक के साथ स्कूलों की मनमानी शुरू हो गई है। दरअसल, शिक्षा निदेशालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए कुछ स्कूलों ने अपर एज लिमिट तय कर दी है।

विज्ञापन


जबकि निदेशालय ने बीते साल की एज लिमिट के आधार पर दाखिले देने की बात कही है। इस मनमानी को लेकर अभिभावकों ने निदेशालय को शिकायत भी भेजी है। बता दें कि, शिक्षा निदेशालय ने अपर एज लिमिट को अगले साल से लागू करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


गाइडलाइन में इस साल नर्सरी, केजी और कक्षा-एक के लिए न्यूनतम आयु क्रमश: तीन, चार व पांच वर्ष तय है। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम के प्रमुख सुमित वोहरा ने बताया कि राजौरी गार्डन स्थित कैम्ब्रिज स्कूल, लाजपत नगर स्थित फ्रैंक एंथेनी, द्वारका स्थित ए.न.के बगरोडिया, सेंट फ्रांसिस, अशोक विहार स्थित मोनफोर्ट, श्री वेंकटेश्वर इंटरनेशनल स्कूल ने अपर एज लिमिट तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रैंक एंथेनी ने नर्सरी दाखिले के लिए अधिकतम उम्र करीब साढ़े तीन साल, कैंब्रिज स्कूल ने अधिकतम उम्र सीमा छह वर्ष से कम तय कर दी है। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा निदेशालय ने अपर एज लिमिट (अधिकतम आयु सीमा) अगले साल (शैक्षणिक सत्र 2019-20) लागू करने का फैसला किया तो अभिभावक खुश थे।


लेकिन अब जैसे-जैसे स्कूल अपने क्राइटेरिया व नियम जारी कर रहे हैं अभिभावक परेशान हो रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि जब स्कूल नियमों की अनदेखी कर रहे हैं तो निदेशालय का क्या फायदा है। उनकी गाइडलाइंस मजाक बन कर रह गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed