{"_id":"59a19dd94f1c1b840b8b45b3","slug":"placements-interview-starts-from-1st-september-in-delhi-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू: प्लेसमेंट के लिए 1 सिंतबर से रजिस्ट्रेशन ","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
डीयू: प्लेसमेंट के लिए 1 सिंतबर से रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:04 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विवि में सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2017-18 के लिए प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसमें हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी। इसके माध्यम से यूजी स्तर के पहले व दूसरे और पीजी स्तर के पहले वर्ष के छात्र इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि प्लेसमेंट के लिए यूजी व पीजी स्तर के अंतिम वर्ष के छात्र ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
डीयू सीपीसी से जुड़े अधिकारियों के अनुसार विद्यार्थी प्लेसमेंट व इंटर्नशिप में हिस्सा लेने के लिए http://placement.du.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। प्लेसमेंट के लिए सामान्य-ओबीसी वर्ग के छात्रों को सौ रुपये व एससी-एसटी छात्रों को पचास रुपये फीस का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद एक ऑनलाइन आईडी बनकर आएगी। विद्यार्थियों को अपनी फोटो लगाकर विभागाध्यक्ष व कॉलेज प्रिंसिपल से प्रमाणित करना होगा। उल्लेखनीय है कि बीते साल लगभग दस हजार विद्यार्थियों ने सीपीसी के तहत पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
डीयू अधिकारियों के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद अक्तूबर से प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू हो सकती है। विद्यार्थियों को बेहतर प्लेसमेंट मिले, इसके लिए डीयू प्रशासन बड़ी कंपनियों से बात कर रहा है। बीते शैक्षणिक सत्र में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को कई बड़ी कंपनियों से नौकरियों के ऑफर मिले थे। लिहाजा प्रशासन का प्रयास है कि इस बार भी बड़े पैकेज वाले ऑफर विद्यार्थियों को प्राप्त हो।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X