फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nursery admission now focus on submitting forms

नर्सरी दाखिला: अब फॉर्म जमा कराने पर जोर 

Sat, 13 Jan 2018 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
nursery admission now focus on submitting forms

राजधानी के स्कूलों में दाखिले की रेस अंतिम चरण में है। स्कूलों में आवेदन के लिए अभिभावकों के पास अब केवल बुधवार (17 जनवरी) तक का समय है। रविवार को अवकाश है। लिहाजा बुधवार तक आवेदन करने के लिए अभिभावकों के पास महज चार दिन हैं।

विज्ञापन


इन चार दिन में आवेदन जमा कराने में अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्कूलों की भी सलाह है कि अभिभावक अंतिम समय में आवेदन करने से बचें। जानकारों की सलाह है कि राजधानी के जिन स्कूलों में ऑनलाइन आवेदन का विकल्प है, वहां भी जल्द से जल्द आवेदन कर दें।
विज्ञापन


अंतिम समय में वेबसाइट जाम होने की शिकायतें आती हैं। बीते 27 दिसंबर से शुरू हुई नर्सरी दाखिले की आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने का समय करीब है, लेकिन अब भी ऐसे कई अभिभावक हैं जो किसी न किसी कारण आवेदन नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों का मानना है कि अंतिम दिनों में फॉर्म जमा कराने वाले अभिभावकों की भीड़ होने की संभावना है। ऑफलाइन फॉर्म जमा कराने के लिए भी स्कूलों की ओर से सीमित समय दिया गया है। दाखिले से जुड़े एक्सपर्ट कहते हैं कि जल्दबाज में फॉर्म भरने में गड़बड़ी न करें, अन्यथा यह रद हो जाएगा।


वहीं काफी स्कूलों में अब फॉर्म खरीदने से ज्यादा अभिभावकों का जोर फॉर्म जमा कराने पर है। कई स्कूलों में तो 100-100 सीटों के लिए हजारों की संख्या में फॉर्म स्कूल को प्राप्त हो चुके हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाने के बाद स्कूलों में फॉर्मों की छंटनी का काम शुरू हो जाएगा। 1 फरवरी से लिस्ट आने का दौर शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed