{"_id":"5a0db2434f1c1bc1678bbe62","slug":"now-admission-and-exam-forms-could-be-filled-at-the-common-service-center-for-ignou","type":"story","status":"publish","title_hn":"IGNOU : अब कॉमन सर्विस सेंटर में भरें दाखिला और परीक्षा आवेदन पत्र","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
IGNOU : अब कॉमन सर्विस सेंटर में भरें दाखिला और परीक्षा आवेदन पत्र
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
ignou
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इग्नू ने देशभर के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को बड़ी राहत दी है। छात्र अब गांवों में ही खुले कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर इग्नू का दाखिला और परीक्षा के आवेदन पत्र भर सकेंगे। साथ ही प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
इंटरनेट फ्रेंडली न होने के कारण पहले छात्रों को इन कामों के लिए रिजनल सेंटर या साइबर कैफे का चक्कर लगाना पड़ता था। खास बात यह है कि इन सुविधा केंद्रों में छात्रों को इग्नू के ऑनलाइन डिग्री, डिप्लोमा व सर्टिफिकेट प्रोग्राम में पढ़ाई करने भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
इग्नू प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के मकसद से सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्रालय से सहयोग मांगा गया था। इसी के तहत मंत्रालय ने देशभर में करीब दो लाख 50 हजार ग्रामीण इलाकों में सुविधा केंद्र खोले हैं। आने वाले वक्त में और सुविधा केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
पांच से दस रुपये खर्च होंगे
इन सुविधा केंद्रों में जाकर छात्र मात्र पांच या दस रुपये देकर आवेदन पत्र भर सकेंगे क्योंकि इन केंद्रों में ब्रॉडबैंड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा वे ऑनलाइन आवेदन में बदलाव के साथ विश्वविद्यालय से जुड़े अन्य काम भी निपटा सकते हैं।
यहां छात्र दाखिला, परीक्षा या एडमिट कार्ड के अलावा पाठ्यसामग्री भी डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा इन सेंटरों की सहायता से इग्नू के चैनल समेत स्वयं प्लेटफार्म पर उपलब्ध ऑनलाइन कोर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X