फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   du : formula prepared for finding cgpa

DU : सीजीपीए को 9.5 से गुणा कर जानिए प्रतिशत, तैयार हुआ फार्मूला

Fri, 12 Jan 2018 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 12 Jan 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
du : formula prepared for finding cgpa
du - फोटो : अमर उजाला

च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम ( सीबीसीएस) के अंतर्गत पाठ्यक्रमों के नतीजों में क्यूमलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज (सीजीपीए) को प्रतिशत में बदला जा सकेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय ने फार्मूला तैयार किया है।

विज्ञापन


फार्मूले के मुताबिक, नतीजों में प्रतिशत जानने के लिए सीजीपीए को 9.5 से गुणा करना होगा। यह फॉर्मूला मई-जून 2018 में होने वाली परीक्षाओं से लागू होगा। डीयू ने फार्मूले को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन


नोटिफिकेशन के मुताबिक, इसे सीबीसीएस के अंतर्गत चलने वाले पाठ्यक्रमों में लागू किया गया है। अंतिम वर्ष के विद्यार्थी छह सेमेस्टर के फाइनल सीजीपीए को 9.5 से गुणा कर प्रतिशत जान सकेंगे। इसी तरह 2015 में दाखिला लेने वाले छात्र भी फाइनल नतीजों का प्रतिशत निकाल सकेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक  रिजल्ट में सीजीपीए दिया जाता था। वहीं, अब नया फार्मूला आने से स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों को फीसदी में नतीजे दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, डीयू के परीक्षा विभाग ने इस संबंध में हितधारकों से फार्मूले को लेकर सुझाव मांगे थे। इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया था। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर फॉर्मूला तैैयार किया गया है।


रिजल्ट प्रतिशत में पता करने को लेकर छात्रों की ओर से प्रदर्शन भी किया गया था। साथ ही कहा जा रहा था कि यदि अंतिम वर्ष में छात्र कहीं विदेश में नौकरी के लिए जाते हैं तो उन्हें परेशानी हो सकती है। इसलिए अंतिम वर्ष के छात्रों को रिजल्ट प्रतिशत में दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed