फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   BJP MP Manoj tiwari removed from delhi bjp president post adesh gupta takes charge

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ व मणिपुर में भी बदलाव

Tue, 02 Jun 2020 04:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 02 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
BJP MP Manoj tiwari removed from delhi bjp president post adesh gupta takes charge
मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता बने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राज्य स्तर पर अपने नेतृत्व में कई परिवर्तन किए। इसके अनुसार भाजपा ने छत्तीसगढ़, दिल्ली और मणिपुर में प्रदेश अध्यक्षों में फेरबदल किया है। इसके साथ ही दिल्ली में अभी तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे मनोज तिवारी को हटाते हुए आदेश कुमार गुप्ता को यह जिम्मा दिया गया है। विष्णुदेव साई को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और एस टिकेंद्र सिंह को मणिपुर का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि मनोज तिवारी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था जिसके चलते यह फैसला लिया गया है। आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में पार्षद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही माना जा रहा था कि भाजपा मनोज तिवारी को दोबारा अध्यक्ष नहीं बनाएगी। चुनाव के बाद से ही इस पद के लिए लॉबिंग तेज हो गई थी। कई नेता इस पद के लिए अपनी जुगत लगा रहे थे। 


पार्टी के सूत्रों का ये भी कहना है कि अगर तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष पद पर दोबारा मौका नहीं दिया गया है तो उन्हें दूसरी बड़ी जिम्मेदारी देनी होगी। क्योंकि वे पार्टी के स्टार प्रचारक है और दिल्ली में पूर्वांचली चेहरा भी हैं। यह फैसला आने वाले एमसीडी चुनाव को ध्यान में रखकर भी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed