फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Body of child who went missing after falling into a drain in Sorid Ward found.

सीजी: धमतरी में नाले में गिरे 7 साल के लक्ष्य का शव मिला, पुल के नीचे पाइप में फंसा था मासूम

Mon, 28 Sep 2026 08:01 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 08:01 PM IST
सार

धमतरी के सोरिद वार्ड में रविवार शाम नाले में गिरकर लापता हुए 7 वर्षीय लक्ष्य का शव करीब 24 घंटे बाद पुल के नीचे चौथे नंबर के पाइप में फंसा मिला। रेस्क्यू टीम ने पुल और पाइप तोड़कर बच्चे की तलाश की।

 

विज्ञापन
Body of child who went missing after falling into a drain in Sorid Ward found.
मासूम बच्चा का मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी शहर के सोरिद वार्ड में रविवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में लापता 7 वर्षीय बच्चे का शव सोमवार शाम बरामद कर लिया गया। बच्चा उसी पुल के नीचे पाइप में फंसा मिला, जहां वह खेलते समय नाले में गिर गया था। शव मिलने के बाद बच्चे के घर में मातम छा गया।

विज्ञापन

भर्रीपारा सोरिद निवासी 7 वर्षीय लक्ष्य, पिता गौतम साहू, रविवार शाम करीब 5 बजे खेलते समय नाले में गिर गया था। घटना की जानकारी मिलते ही वार्डवासियों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस, नगर निगम और बचाव दल ने बच्चे की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।

विज्ञापन


चौक पर किया चक्काजाम
मासूम के लापता होने के बाद आक्रोशित वार्डवासियों ने रविवार रात नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया। लोगों ने बच्चे की तलाश के लिए पुल तोड़ने की मांग भी की। रात के अंधेरे में रेस्क्यू अभियान चलाया गया और पुल का एक हिस्सा तोड़ा गया, लेकिन बच्चे का पता नहीं चल सका। स्थानीय गोताखोरों की टीम को भी पानी में उतारा गया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे नंबर के पाइप में फंसा मिला शव
सोमवार सुबह करीब 11 बजे दोबारा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। बच्चे की तलाश के लिए लगातार पाइप और पुल को तोड़ा गया। इस बीच एनडीआरएफ की टीम के आने की भी बात कही गई। स्थानीय वार्डवासी भी पानी में उतरकर बच्चे की तलाश में जुटे रहे। पार्षद विशु देवांगन भी मौके पर मौजूद रहे।

करीब 24 घंटे की तलाश के बाद सोमवार शाम बच्चे का शव दिखाई दिया। लक्ष्य चौथे नंबर के पाइप में फंसा हुआ था। बच्चे का शव दिखाई देते ही परिवार के लोगों की हालत खराब हो गई। शव को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।



हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। लोगों का सवाल है कि स्कूल के पास स्थित खुले नाले को सुरक्षा घेरे से क्यों नहीं ढका गया। बारिश के दौरान तेज बहाव वाले नाले के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते सुरक्षा के उपाय किए जाते तो इस तरह के हादसे को टाला जा सकता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed