फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   women topper in pcsj in up

स्त्री शक्ति के लिए मिसाल हैं ये नारियां : सफलता से रोशन किया शहर का नाम

Wed, 17 Aug 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 17 Aug 2016 05:08 PM IST
विज्ञापन
women topper in pcsj in up
इंद्रेश सिंह

पीसीएस जे-2015 की परीक्षा में गाजियाबाद की तीन महिलाओं ने सफलता हासिल कर स्त्री शक्ति का झंडा बुलंद किया है। पीसीएस जे 2015 में 195 पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई थी। शुक्रवार को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ।

विज्ञापन


परीक्षा में 29वें स्थान पर रहीं इंद्रेश सिंह ने अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। इंद्रेश सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह (कार्यरत गाजियाबाद) की पत्नी हैं। इंद्रेश वर्तमान में पुलिस टेलीकॉम की शाखा में रेडियो अनुरक्षण अधिकारी पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


गृहस्थी और नौकरी के बीच इंद्रेश ने यह सफलता कैसे हासिल की, इसके जवाब में वे अपने परिवार और विशेष तौर पर बेटा और पति का सहयोग बताती हैं। इंद्रेश ने बताया कि उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई शादी के बाद ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुराल वालों के सहयोग से न केवल उन्होंने अपनी बीएससी की पढ़ाई पूरी की बल्कि एलएलबी और एलएलम भी किया। उन्होंने बताया कि पहले प्रयास में कुछ अंकों से ही वे चूक गई थीं। उससे सबक लेते हुए दूसरे प्रयास में उन्होंने पुरजोर मेहनत की और परिणाम अच्छा रहा।

इंद्रेश ने बताया इंटरव्यू के  लिए उनका सलेक्शन उच्च शिक्षा सेवा में प्रोफेसर के लिए भी हो चुका है, जिसकी अभी तारीख नहीं आई है। इंद्रेश मूल रूप से शामली के रिटोली गांव की हैं।

पहले ही प्रयास में अंजली सैन ने मारी बाजी

women topper in pcsj in up

वहीं, लोनी की आंचल कसाना ने भी पीसीएस जे 2015 में सफलता हासिल की है। आंचल ने बताया कि उन्होंने अपने पति और भाई के मदद से यह सफलता हासिल की है। आंचल के पति योगेंद्र कसाना डीजीसी सिविल रह चुके हैं।

उनके भाई राजेंद्र कसाना वर्तमान में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के पद पर कार्यरत हैं। आंचल ने बताया कि शादी के बाद भी उन्हें पढ़ाई के लिए पति और परिवार ने प्रेरित किया तभी वे सफल हो सकी हैं। परिवार के सहयोग से ही घर-गृहस्थी चलाते हुए वे अपने ख्वाब को पूरा कर सकी हैं।

राजनगर की अंजली सैनी ने अपने पहल ही प्रयास में परीक्षा में सफलता पाई है। अंजली ने बताया कि बचपन से उनका सपना न्यायिक विभाग में पहुंचकर कानून व्यवस्था को बेहतर करने में सहयोग करना था।

परीक्षा में सफलता ने उनके सपने को साकार कर दिया। अंजली सैनी पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री दयाराम सैन के पुत्र संदीप सैनी की साली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed