फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tejinder got selected in Indian idol 7 top 7

जादुई आवाज से जीता दिल, इंडियन आइडल टॉप- 7 में पहुंचे तेजिंदर  

Thu, 23 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 23 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
tejinder got selected in Indian idol 7 top 7
शहर के गायक तेजिंदर इंडियन आइडल शो में टॉप 7 में जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं।  वह अपनी जादुई आवाज से लोगों का दिल जीत रहे हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला यह लोकप्रिय शो अब पूरी तरह से वोटिंग पर निर्भर है।
विज्ञापन


रविवार को होने वाले वोटिंग से तय होगा कि तेजिंदर टॉप 6 में पहुंचेंगे या नहीं। हालांकि उनकी गुरु अंजू मुंजाल को पूरा भरोसा है कि तेजिंदर टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। तेजिंदर के  पिता हरविंदर सिंह स्कूली वाहन से बच्चों को लाने एवं ले जाने का काम करते है।
विज्ञापन


मां सीमा गीता कॉवेंट स्कूल में बच्चों को पढ़ाने का काम करती हैं।  पिता हरविंदर सिंह ने बताया कि बेटे के टॉप 7 में पहुंचने से परिवार एवं दोस्तों में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि इंडियन आइडल शो को देखने एवं उससे मिलने दादी त्रिलोचन कौर, उसकी माता सीमा, बहन के साथ रिश्तेदार मुंबई पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगीत से प्रेम होने के कारण मुंबई चले गए

tejinder got selected in Indian idol 7 top 7
इंडियन आइडल ऑडिशन - फोटो : amar ujala

दो दिन तेजिंदर के साथ रहे।  तेजिंदर ने सेक्टर 14 स्थित डीएवी कॉलेज से कक्षा 12वीं तक पढ़ाई की। उसके बाद संगीत से प्रेम होने के कारण मुंबई चले गए। वह पिछले चार वर्ष से मुंबई में रहकर संगीत का अभ्यास कर रहे हैं।

गुरु अंजू मुंजाल ने बताया कि तेजिंदर 15 वर्ष की उम्र से संगीत से जुड़ गए थे। शहर मेें रहकर छह वर्ष तक संगीत का अभ्यास किया। शो के माध्यम से इनकी आवाज देश एवं दुनिया में पहचानी जा रही है। ऑडिशन से टॉप 24, उसके बाद टॉप 12, टॉप 10 के बाद इस मुकाम पर पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed