फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students made model to make electricity by speed breakers in faridabad

छात्रों ने बनाई स्पीड ब्रेकर से बिजली पैदा करने वाली मशीन, चौंके विधायक

Fri, 03 Mar 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 03 Mar 2017 01:45 PM IST
सार


विधायक नगेंद्र भड़ाना ने कहा कि मॉडल को विकसित कर लागू करने के लिए सरकार को देंगे प्रस्ताव
मॉडल बीपी स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

विज्ञापन
students made model to make electricity by speed breakers in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मॉडल बीपी स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्रों ने सड़क के स्पीड ब्रेकर से बिजली उत्पन्न करने का मॉडल तैयार किया है। छात्रों के आविष्कार से आश्चर्यचकित विधायक नगेंद्र भड़ाना ने इस तकनीकी को विकसित कर उपयोग में लाने के लिए सरकार को प्रस्ताव देने की बात कही।

विज्ञापन


स्कूल में छात्रों ने रोबोटिक्स, कृषियंत्र, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सोलर एनर्जी हाउस,  कूड़ा निस्तारण, साइकिल मोबाइल चार्जर और गणितीय सूत्रों को आसानी से समझने के मॉडल बनाए थे।
विज्ञापन


कक्षा नौ-दस के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी लगाई तो अन्य विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा छह और सात की छात्राओं ने बता मेरे यार सुदामा रे भई घणे दिनां में आया प्रस्तुत किया तो श्रोता झूम उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रगड़कर घूमेंगे वाहनों के टायर

students made model to make electricity by speed breakers in faridabad

​कक्षा दस के कुणाल, आकाश और निकिताश ने स्पीड ब्रेकर से बिजली उत्पन्न करने का मॉडल बनाया है। छात्रों के मुताबिक सड़क पर स्पीड ब्रेकर की जगह रोलर लगाए जाएंगे जो वाहनों के टायर से रगड़कर घूमेंगे।

घूमने पर इन रोलर में लगे डायनमो बिजली पैदा करेंगे जो बैट्री में स्टोर होगी। इस बिजली से आसपास की स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक लाइटों को रोशन किया जा सकेगा। छात्र निकिताश ने बताया कि यह मॉडल तैयार करने में उन्हें करीब छह महीने का समय लगा।

इसका सूक्ष्म मॉडल अपने घर में बनाया। फिर इसका परीक्षण किया। परीक्षण सफल होने पर इसे प्रदर्शित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed