फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shooter sakshi got forth position in all india gv mavlangar champianship

शूटर साक्षी को ऑल इंडिया जीवी मावलंकर चैंपियनशिप में मिला चौथा स्थान

Tue, 10 Oct 2017 10:03 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम
बयूरो/ अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 10 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
shooter sakshi got forth position in all india gv mavlangar champianship
गुरुग्राम शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना साधती खिलाडी - फोटो : सुदर्शन झा

मुंबई में आयोजित हुई ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। सेक्टर 15 स्थित शूटिंग क्लब 10.9 की खिलाड़ी दृष्टि रंगी ने महिला वर्ग 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर युवा महिला केटेगरी में दो कांस्य पदक हासिल किए। वहीं शूटर साक्षी ने चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल करते हुए पूरे हरियाणा का नाम रोशन किया है।  

विज्ञापन


दृष्टि ने ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए नार्थ रीजन महिला केटेगरी के 10 मीटर एयर पिस्टल में 371 का स्कोर कर नया रिकॉर्ड बना दिया। आईएसएसएफ महिला केटेगरी में प्रिया राघव ने 376 अंक के साथ स्वर्ण पदक व अदिती शेरावत ने 371 अंकों के साथ सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन


कोच परविंदर सिंह ने बताया कि प्रतीक कुंडू, कपिल, भूपेश, कनिष्का, त्रिस खन्ना, हिमांशु, पारथपाल, रेखा, पारस शर्मा, जतिन, सर्वेश, साक्षी, सागर, कमल, सिद्धार्थ, तुषार सैनी, सार्थक सैनी, विक्रांत आदि खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed