{"_id":"59de51394f1c1b0d698b52f1","slug":"rudrali-from-noida-became-british-high-commissioner-for-one-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्राली बनी एक दिन की ब्रिटिश हाई कमिश्नर, कहा- कुर्सी पर बैठना लाइफ टाइम अवार्ड से कम नहीं ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
रुद्राली बनी एक दिन की ब्रिटिश हाई कमिश्नर, कहा- कुर्सी पर बैठना लाइफ टाइम अवार्ड से कम नहीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
rudrali patil
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के एमिटी लॉ स्कूल से पढ़ाई कर रही रुद्राली पाटिल को एक दिन के लिए ब्रिटिश हाई कमिश्नर बनाया गया था। मंगलवार 9 अक्तूबर को रुद्राली ने पदभार ग्रहण किया। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही कमिश्नर के पद पर रहते हुए अपनी पहली स्पीच दी।
विज्ञापन
रुद्राली के मुताबिक स्पीच के दौरान शुरू में वह थोड़ी सहमी हुई थी। स्पीच के दौरान उन्होंने वही सब बोला, जो उस समय बोलने लायक था। हालांकि बाद में वह एक मंझी हुई अफसर के तौर पर अपना कार्यभार निभाया।
विज्ञापन
बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रुद्राली ने एक दिन का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश हाई कमिश्नर की कुर्सी पर बैठना मेरे लिए लाइफ टाइम अवार्ड से कम नहीं है। उन्हें वहां के अधिकारियों के साथ बैठक करना काफी गौरवान्वित करने वाला लगा।
विज्ञापन