{"_id":"59f474ae4f1c1b59678b829c","slug":"rishi-from-dance-india-dance-will-perform-in-saregamapa-lilltle-champ-finale","type":"story","status":"publish","title_hn":"सारेगामापा लिटिल चैंप में हुनर दिखाएंगे डांस इंडिया डांस के ऋषि","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
सारेगामापा लिटिल चैंप में हुनर दिखाएंगे डांस इंडिया डांस के ऋषि
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:06 AM IST
विज्ञापन
सारेगामापा प्रतिभाग ऋषि को शुभकामना देते कॉलेज के प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा और कल्चरल एक्टिविटी इंचार्ज डॉ सुनीति आहूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के डीएवी शताब्दी कॉलेज के छात्र ऋषि सारेगामापा लिटल चैंप के रविवार को होने वाले ग्रेंड फिनाले में अपना हुनर दिखाएंगे। इस शो में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए खासतौर पर ऋषि बुलाया गया है। शो रविवार को शाम 7 बजे प्रसारित होगा। ऋषि डांस इंडिया डांस सीनियर सीजन 6 में भी हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
इससे पहले ऋषि 2012 में डांस इंडिया डांस सीजन 2 के टॉप 8 में जगह बनाई थी। इस शो में दो बार बेस्ट परफॉर्मर का अवार्ड मिला था। रियलिटी शो हिंदुस्तान के हुनरबाज, चक धूम धूम में वह धमाल मचा चुके हैं। ऋषि सेक्टर-23ए में रहते हैं और डीएवी शताब्दी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश आहुजा, सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी डॉ. सुनीति आहुजा, प्रोफेसर मुकेश बंसल ने ऋषि को बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की। कॉलेज आईटी सेल इंचार्ज सरोज कुमार ने बताया कि बचपन में ऋषि की मां मंजू का दुर्घटना में देहांत हो गया था।
विज्ञापन
ऋषि अपने मां के सपने को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहा है। चार वर्ष की उम्र में ही उसकी मां ने उसे डांस क्लास में एडमिशन दिला दिया था।