{"_id":"5a9e6e6b4f1c1b0d658b5dd4","slug":"read-how-a-teenager-made-a-her-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़िए एक किशोरी ने कैसे बनाया सफलता का नया मुकाम","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
पढ़िए एक किशोरी ने कैसे बनाया सफलता का नया मुकाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Mar 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की दिव्या चड्ढा ने फैैशन की दुनिया में कदम रखने के बाद डायटीशियन बनने तक का सफर तय किया। उन्होंने बचपन से ही ठान लिया था कि जीवन में जो कुछ करना है। वह भी अपने बलबूते पर करना है। उन्होंने संपन्न होने के बावजूद 16 वर्ष की उम्र के बाद परिवार से एक भी पैसा नहीं लिया।
विज्ञापन
डायटीशियन दिव्या चड्ढा शुरुआती जीवन में फैशन की दुनिया में छा जाना चाहती थीं। मॉडलिंग कीं और मिस दिल्ली रनर-अप भी रहीं। कुछ फैशन शो और विज्ञापन भी किए। उस दौरान उनकी उम्र महज 16 वर्ष की थी। सिख परिवार से आने वाली दिव्या को मॉडलिंग में आने के लिए परिवार की ना भी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
दिव्या ने बताया कि मॉडलिंग के दौरान दो से तीन साल में ही ऐसा समय आया, जब स्वयं लगा कि यह मैं नहीं कर पाऊंगी। इस पूरे सफर में मेरी मां ने साथ नहीं छोड़ा। दोस्तों को वजन कम करने के तरीके बताती थीं। ऐसे में दोस्तों ने डायटीशियन बनने की सलाह दी।
विज्ञापन
पहले बीकॉम की पढ़ाई की, उसमें भी मन नहीं लगा। फिर बीएससी(न्यूट्रीशियन) किया। इसके बाद अब दिल्ली में हेल्थ एंड यू नाम से दो क्लिनिक अपने बलबूते खोले। डॉक्टर बनकर अब वे लोगों को स्वस्थ जीवन के नुस्खे दे रही हैं।