{"_id":"577b38584f1c1b72027fa7f7","slug":"pranav-born-in-gurgaon-doing-social-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में जन्मा प्रणव गुड़गांव में कर रहा समाज सेवा","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
अमेरिका में जन्मा प्रणव गुड़गांव में कर रहा समाज सेवा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:02 AM IST
विज्ञापन
प्रणव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव नगर निगम व जिला प्रशासन द्वारा रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से स्कूली बच्चों के लिए सामाजिक सेवा की एक राह निकाली है, जो स्कूली बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अवकाश के दिनों में समाजसेवा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में जन्में भारत के निवासी प्रणव ने नगर निगम द्वारा चलाई जा रही पॉलिथीन मुक्त मुहिम से प्रेरित होकर रेडक्रॉस सचिव एवं नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार श्याम सुंदर से मुलाकात की और समाजसेवा करने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से युवा को एक कदम और आगे बढ़ाते हुए उसे पॉलिथीन की जगह कपड़े के थैले आमजन तक पहुंचाने के लिए टास्क दिया गया, जिसे प्रणव ने तुरंत स्वीकार करते हुए शहर में ही नहीं, अपितु विभिन्न स्थानों पर जाकर कपड़े के थैले वितरित किए और पॉलिथीन को ना, कपड़े के थैले को हां का संकल्प भी दिलवाया।
विज्ञापन
प्रणव स्थानीय श्रीराम स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। वह अपनी माता के साथ मिलकर रेडक्रॉस सोसायटी के मार्गदर्शन में बंधवाड़ी गुरुकुल आश्रम में नियमित रूप से वृद्ध व दिव्यांगों की मदद कर रहा है, वहीं दूसरी ओर रक्तदान के लिए भी आमजन को जागरूक कर रहा है।
प्रणव के ताऊ पंजाब में मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर आसीन हैं। वहीं उसके पिता यूएसए में कंप्यूटर इंजीनियर हैं। इन दोनों से लीक से हटकर आम स्कूली बच्चों को प्रेरित करते हुए गुड़गांव शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का बीड़ा उठाया है।
लगातार एक माह तक बगैर किसी परिचय के नगर निगम एवं रेडक्रॉस के साथ मिलकर एक वालंटियर के रूप में काम किया और उन बच्चों के लिए एक मार्गदर्शक बना, जो पूरा दिन अवकाश के समय टीवी देखकर, नेट पर बैठकर या मोबाइल पर अपना समय बिता देते हैं। प्रणव की इस सेवा के लिए रेडक्रॉस सचिव एवं नगर निगम सलाहकार श्याम सुंदर ने उसे प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया, जिससे कि और भी स्कूली बच्चे समाजसेवा के लिए आगे आ सकें।