फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   muskan kicked the robbers who were trying to steal mobile

मुस्कान की किक से बदमाश चित्त

Mon, 18 Dec 2017 10:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
muskan kicked the robbers who were trying to steal mobile
muskan - फोटो : अमर उजाला

विजय विहार इलाके में सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ले चुकी एक युवती की किक ने बदमाश को चित्त कर दिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने बदमाश को पकड़कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


बदमाश युवती से मोबाइल लूटकर भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान बहादुर युवती को भी चोट लगी है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उससे युवती का मोबाइल फोन मिल गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुस्कान (18) सपरिवार मंगोलपुरी में रहती है। बी.कॉम प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान 15 दिसंबर को ट्यूशन पढ़ने के लिए रोहिणी सेक्टर-एक गई थी। शाम को लौटते समय डीडीए शॉपिंग कांप्लेक्स के पास उसके मोबाइल पर फोन आया। वह फोन सुनने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दो युवक पैदल उसके पास आए। एक ने उसे धक्का दिया, जबकि दूसरा उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। खुद को संभालते हुए मुस्कान उनके पीछे दौड़ी और हवा में उछलते हुए एक आरोपी को किक मारी। इससे युवक व मुस्कान दोनों गिर गए। इसके बाद मुस्कान ने बदमाश का गिरेबान पकड़ लिया और शोर मचा दिया।

शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बदमाश की धुनाई कर दी। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पीरागढ़ी निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से मुस्कान का मोबाइल फोन मिल गया।


बदमाश को पकड़ने के दौरान मुस्कान के हाथ पर चोट लगी है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर उसके सहयोगी की तलाश कर रही है। मुस्कान ने बताया कि उसने स्कूल में पढ़ने के दौरान सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ली थी। 15-20 दिन की ट्रेनिंग की वजह से उसके अंदर आपराधिक तत्वों से लड़ने का जज्बा आया। वारदात के दौरान उसने हिम्मत बनाए रखी और बदमाश को चित्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed