{"_id":"5ca6eb09bdec2214676ab70b","slug":"lpu-student-kavita-gets-one-crore-package-from-canadian-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्रीकल्चर की छात्रा को मिला एक करोड़ का पैकेज, विदेश में करेंगी काम","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
एग्रीकल्चर की छात्रा को मिला एक करोड़ का पैकेज, विदेश में करेंगी काम
Fri, 05 Apr 2019 11:13 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 05 Apr 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ का पैकेज पाने वाली कविता
भारत में कृषि शिक्षा में पहली बार लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से एम.एससी एग्रीकल्चर (एग्रानोमी) की फाईनल ईयर की छात्रा कविता फमन को 1 करोड़ रुपए का पैकेज मिला है। यह पैकेज एग्रोकेमिकल्स के ग्लोबल लीडर मोनसांटो की ओर से ऑफर किया गया है, जो बेयर ग्रुप के क्रॉप साइंस डिविज़न का एक भाग है।
विज्ञापन
कविता को मोनसांटो कनाडा में प्रोडक्शन मैनेजर की भूमिका प्रस्तावित की गई है और वे अप्रैल में 1 करोड़ रुपए सालाना के पैकेज के साथ कंपनी के मनीटोबा कार्यालय में काम करना शुरू करेंगी। प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में वे कंपनी में नियोजन, समन्वयन तथा निर्माण नियंत्रण में मुख्य भुमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
कविता एम.एससी. एग्रीकल्चर (एग्रोनोमी) की फाईनल ईयर की छात्रा हैं। कंपनी के अधिकारियों द्वारा ली गई एक प्रारंभिक परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर उन्हें यह ऑफर मिला है, जिसमें कविता ने शानदार प्रदर्शन दिया। कविता ने कहा, 'एग्री साइंस यानि कृषि विज्ञान, तकनीक उन्मुख डिसरप्शन के शिखर पर है। जैव प्रोद्यौगिकी में इनोवेशन्स से लेकर डेटा विज्ञान के इस्तेमाल तक, इस क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाया जा रहा है और मोनसांटो इसमें अग्रणी है। मुझे खुशी है कि मुझे इस कंपनी में काम करने का मौका मिल रहा है, अगले कुछ सालों में मैं बहुत कुछ नया करने की कोशिश करूंगी।'
विज्ञापन
एग्रीकल्चर के डीन डॉ. रमन कुमार ने कहा, 'कविता हमारे एग्रोनोमी प्रोग्राम के सबसे प्रतिभाशाली छात्रों में से एक है। उनकी यह सफलता और उन्हें मोनसांटो में प्लेस किया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। इससे साबित होता है कि कृषि क्षेत्र में उन लोगों के लिए करियर के अपार अवसर हैं, जो कुछ सीखना चाहते हैं और कड़ी मेहनत करना चाहते हैं। एलपीयू में हम क्लासरूम लर्निंग के साथ-साथ व्यवहारिक अनुप्रयोगों पर भी ध्यान देते हैं।'