{"_id":"59e33bea4f1c1b69678b5c5e","slug":"jitendra-parashar-ranked-fourth-in-hjs-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"HJS में जितेंद्र पाराशर की ओवरऑल चौथी रैंक ","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
HJS में जितेंद्र पाराशर की ओवरऑल चौथी रैंक
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:07 AM IST
विज्ञापन
जितेन्द्र पाराशर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदपुरम निवासी जितेंद्र पाराशर ने मध्य प्रदेश की उच्च न्यायिक सेवा (एचजेएस) की मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है। जितेंद्र ने दूसरे प्रयास में परीक्षा में ओवरऑल चौथी रैंक प्राप्त की है। वर्तमान में दिल्ली स्थित कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे जितेंद्र पाराशर का कहना है कि प्रैक्टिस के साथ परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं होता है।
विज्ञापन
खासकर जब पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी कंधों पर हो, लेकिन मन में ठान लिया जाए तो कुछ भी नामुमकिन नहीं। इसी संकल्प के साथ परीक्षा की तैयारी करने से सफलता हाथ लगी है। दो बच्चों के पिता जितेंद्र कहते हैं कि प्रैक्टिस के साथ सुबह जल्दी उठना और फिर देर रात तक परीक्षा की तैयारी की।
विज्ञापन
बीते साल उन्होंने प्री-परीक्षा में सफलता हासिल की थी लेकिन मुख्य परीक्षा में क्वालिफाई नहीं कर पाए थे। उनका कहना है कि इस असफलता से बहुत कुछ सीखाने को मिला। इस बार दोगुनी मेहनत और पुरानी परीक्षा के आधार पर सटीक तरीके से तैयार कर परीक्षा दी तो सफलता हाथ लगी। शुक्रवार देर शाम को परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद से उनके घर में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन