{"_id":"5856659d4f1c1bab60c05db1","slug":"haryana-daughter-won-gold-medal-in-badminton-in-junior-national-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा की बेटी ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, जीता गोल्ड","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
हरियाणा की बेटी ने बैडमिंटन में रचा इतिहास, जीता गोल्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 18 Dec 2016 04:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा बैडमिंटन टीम की खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया है। बैडमिंटन खिलाड़ी इरा शर्मा ने कर्नाटक में हुई जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर -19 महिला वर्ग के सिंगल में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि इरा शर्मा प्रदेश की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी है, जिसने यह उपलब्धि प्राप्त की है। एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंह सिंघानिया ने बताया कि 11 से 17 दिसंबर तक कर्नाटक के उड़ूपि में जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप हुई थी।
विज्ञापन
भिवानी की रहने वाली इरा शर्मा ने कोच मो. आरिफ से बैंडमिंटन का प्रशिक्षण लिया। अब इरा हैदराबाद में रहकर कोच पी गोपी चंद के दिशा निर्देश में अभ्यास करती हैं। महासचिव ने बताया कि 2 से 5 दिसंबर को विजयवाड़ा में हुई सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी हरियाणा की ही खिलाड़ी निकिता शर्मा ने कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन