फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   hapur kartik tyagi selected for india under 19 cricket team to play in tri series from 21 july

हापुड़ के कार्तिक त्यागी का इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन, त्रिकोणीय सीरीज में दिखाएंगे दम

Thu, 04 Jul 2019 10:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 04 Jul 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
hapur kartik tyagi selected for india under 19 cricket team to play in tri series from 21 july
कार्तिक त्यागी - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ के गांव धनौरा निवासी कार्तिक त्यागी का चयन इंडिया की अंडर-19 क्रिकेट टीम में हो गया है। 21 जुलाई से कार्तिक इंग्लैंड में खेली जाने वाली त्रिकोणीय सीरीज में भारतीय टीम की ओर से खेलेंगे। इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन


धनौरा निवासी योगेंद्र त्यागी का पुत्र कार्तिक त्यागी खेलों में काफी मेधावी है। वर्ष 2012 में कार्तिक ने हापुड़ के एक क्लब में ही क्रिकेट के टिप्स सीखे थे। इसके बाद वर्ष 2015 में मेरठ विक्टोरिया पार्क में क्रिकेट का अभ्यास किया। यूपी की अंडर-14 और 16 टीम में खेलने के बाद कार्तिक का चयन यूपी रणजी में हो गया था।
विज्ञापन


खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद अब कार्तिक का चयन इंडिया की अंडर-19 टीम में हो गया है। 21 जुलाई से इंग्लैंड में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज में वह भारतीय टीम की ओर से खेलेंगे। इस उपलब्धि से उनके पिता योगेंद्र त्यागी, माता नीलम त्यागी, बहन नंदिनी त्यागी समेत ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्राम प्रधान योगेश्वर त्यागी ने कार्तिक त्यागी को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed