फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   gurgaon boy akshay mehandi ratta tops cat exam

हफ्ते में दो दिन पढ़कर गुड़गांव के अक्षय ने टॉप की CAT की परीक्षा

Thu, 12 Jan 2017 11:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jan 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
gurgaon boy akshay mehandi ratta tops cat exam
अक्षय मेंहदी रत्ता - फोटो : सोशल मीड‌िया

लगन व निष्ठा हो तो असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। ऐसा ही कुछ संभव कर दिखाया है दिल्ली के अक्षय मेहंदी रत्ता ने। देश के प्रतिष्ठित मैनेंजमेंट संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली कैट परीक्षा के नतीजों में उन्होंने 100 प्रसंटाईल प्राप्त किया है। वह उन 20 भाग्यशाली छात्रों में से है जिन्हें कैट के नीतजों में 100 प्रसंटाईल प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


मालवीय नगर के निवासी अक्षय आईआईटी दिल्ली से वर्ष 2016 के पासआउट है। कैट के नतीजों में पहले प्रयास में उन्होंने 99.34 प्रसंटाईल प्राप्त किए थे, लेकिन उन्हें आईआईएम बंगलूरु, कोलकत्ता, व अहमदाबाद में दाखिला लेना था, इतनी प्रसंटाईल पर दाखिला नहीं मिल सका था। जिसके बाद उन्होंने अपना दूसरा प्रयास वर्ष 2016 की कैट परीक्षा में किया।
विज्ञापन


अब उन्हें उम्मीद है कि उन्हें आईआईएम अहमदाबाद में बुलावा आ जाएगा। अपनी तैयारी के विषय में वे कहते है कि उन्होंने मोक टैस्ट की बहुत ज्यादा प्रैक्टिस की जिसकी बदौलत उनको सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब वे साक्षात्कार की तैयार में जुटे है। वर्तमान में वह गुडगांव में एनालिटिक्ल कंपनी में कार्यरत्त है। नौकरी करते-करते उन्हें पढ़ाई के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता था, इसलिए वे शनिवार व रविवार को पढ़ाई करते थे।


उन्होंने फुल टाईम कोचिंग नहीं ली। खास बात ये है कि उनका पूरा परिवार इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से है। उनके माता-पिता ओएनजीसी में कार्यरत्त है उनकी बहन इंजनियरिंग कर के न्यूयार्क में काम कर रही है। उन्हें गिटार बजाना व घूमना बेहद पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed