फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad's sagar wins boxing competition in Philippines

फिलिपींस से जीत कर लौटे सागर का स्वागत

Sun, 22 Oct 2017 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 22 Oct 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
faridabad's sagar wins boxing competition in Philippines
सागर - फोटो : अमर उजाला

फिलिपींस में अपने पंच की धाक जमाने वाले मुक्केबाज सागर नरवत शुक्रवार को विजेता ट्राफी के साथ खेड़ीकलां गांव पहुुंचे। विधायक ललित नागर ने गांव वालों के साथ सागर का स्वागत धूमधाम से किया।

विज्ञापन


नोट और फूलों की माला पहना कर विजेता ट्राफी के साथ गांव में जुलूस निकाल कर खुशियां मनाई गईं। मालूम हो कि 13 अक्तूबर को फिलीपींस में आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सागर नरवत ने फिलिपींस के मुक्केबाज आयरन मैन जनमामू को पहली ही बाउट में नॉकआउट कर दिया था।
विज्ञापन


विजयी जुलूस की शुरुआत गांव के मंदिर से हुई। यहां सागर ने देवी-देवताओं को मत्था टेका, इसके बाद विधायक ललित नागर व अन्य लोगों ने उन्हें पगड़ी बांधी। विधायक की कार पर सागर नरवत का विजय जुलूस गांव में घूम कर उनके घर के सामने रुका।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललित नागर ने कहा कि सागर ने फिलिपींस में उम्दा प्रदर्शन कर दुनिया में भारत और तिगांव क्षेत्र का नाम रौशन किया है। यह मुक्केबाज इलाके के अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है।

सागर की सफलता ने सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे तराशने की जरूरत है। उन्होंने सागर के मुक्केबाजी कोच को भी बधाई दी। दो माह पूर्व रूस में आयोजित किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का गोल्ड मैडल जीतकर लाने वाली गांव की रीना नरवत को भी विधायक ने सम्मानित किया।


उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा सत्र में वह मुख्यमंत्री से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपये इनाम देने और इंस्पेक्टर स्तर की नौकरी देने की मांग करेंगे। इस मौके पर सुभाषवीर नेताजी, सत्तन सरपंच, हरवीर सरपंच, रोहित, नितेश, जितेंद्र, गौरव, सचिन, कोच रोशन, प्रवीन कुमार, कमल चंदीला, जोगेंद्र सिंह, रमेश चेयरमैन, ब्रह्मपाल नरवत और प्रकाश नरवत आदि खिलाड़ी वह ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed