फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi student who cant afford online classes this delhi police constable teaching them at red fort sai mandir

दिल्लीः ऑनलाइन क्लास न कर पाने वाले बच्चों के लिए कांस्टेबल बने सहारा, मंदिर में ले रहे क्लास

Tue, 20 Oct 2020 06:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 20 Oct 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
delhi student who cant afford online classes this delhi police constable teaching them at red fort sai mandir
जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाते कांस्टेबल - फोटो : एएनआई
दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल कोरोना काल में जरूरतमंद बच्चों के लिए मदद का बड़ा हाथ बनकर सामने आया है। कांस्टेबल ने कोरोनाकाल के दौरान गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने का काम शुरू किया जिससे उनकी बहुत मदद हुई है।
विज्ञापन


एक तरफ जहां अधिकतर बच्चे ऑनलाइन क्लास से पढ़ रहे हैं, कांस्टेबल थान सिंह के अधिकतर छात्र उनसे इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि वह मोबाइल नहीं खरीद सकते और ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर सकते।
विज्ञापन


कांस्टेबल सिंह यह कक्षाएं लाल किला स्थित साईं मंदिर में लेते हैं और इनकी शुरुआत तब लॉकडाउन के शुरुआती दिनों में हुई थी। उन्होंने बच्चों को ऑफलाइन पढ़ाना शुरू किया। उनसे पढ़ने वाले अधिकतर छात्र स्थानीय मजदूरों के बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएनआई से बातचीत में कांस्टेबल सिंह ने बताया कि मैं ये कक्षाएं बहुत लंबे समय से चला रहा हूं लेकिन कोरोना काल में महामारी फैलने के डर से इसे बंद कर दिया था। जब मैंने देखा कि मेरे छात्र ऑनलाइन क्लास नहीं ले पा रहे हैं तो मैंने स्कूल को दोबारा शुरू करने की ठानी।

क्लास में सभी तरह के स्वास्थ्य मानकों का ख्याल रखा जाता है। कांस्टेबल सिंह ने बताया कि वह इन बच्चों को साफ-सफाई के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed