फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BHU boy gift to blind people, computer will type on indication of fingers

बीएचयू के छात्र की सौगात, उंगलियों के इशारे से कंप्यूटर में अपने आप होगा टाइप

Thu, 30 Jun 2016 12:30 PM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
BHU boy gift to blind people, computer will type on indication of fingers
गौरव ने नेत्रहीनों के ल‌िए बनाया सॉफ्टवेयर - फोटो : अमर उजाला

अब नेत्रहीन भी सामान्य लोगों की तरह तेजी से बिना किसी की मदद से कंप्यूटर पर काम कर सकेंगे। अभी तक वे ब्रेल लिपि के की-बोर्ड के माध्यम से टाइप कर कंप्यूटर पर काम करते हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है।

विज्ञापन


इसी दिक्कत को आईआईटी बीएचयू के पीएचडी स्कॉलर गौरव ने हैंड जेस्चर बेस्ड राइटिंग सपोर्ट सिस्टम फॉर ब्लाइंड सॉफ्टवेयर से दूर कर दिया है। तीन साल का यह शोध अमेरिकी जरनल में इसी माह के अंक में प्रकाशित हो रहा है। इस सॉफ्टवेयर में दायें हाथ की उंगलियों के अलग-अलग इशारे से एबीसीडी और बाएं हाथ की उंगली के इशारे से अंक टाइप होंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन में आयोजित इन-रेजिडेंस प्रोग्राम (एक सप्ताह की ट्रेनिंग) के तहत देशभर के आईआईटी, आईआईएसईआर, आईआईएससी से आए 18 छात्रों में गौरव भी एक है। इसी शोध की सफलता के चलते गौरव का इस प्रोग्राम के लिए चयन हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है इसकी खास‌‌ियत

BHU boy gift to blind people, computer will type on indication of fingers
गौरव ने नेत्रहीनों के ल‌िए बनाया सॉफ्टवेयर - फोटो : अमर उजाला

गौरव के मुताबिक, मैंने तीन साल तक शोध किया। पहले मूक-बधिर लोगों के लिए प्रयोग होने वाली विशेष भाषा पर कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। दो साल तक नेत्रहीनों की मनोदशा, उनकी जरूरत, दिक्कत आदि की जानकारी ली। एक साल तक 50 नेत्रहीनों पर यह प्रयोग करके देखा। इशारों को इनपुट डिवाइस के जरिये कंप्यूटर स्कैन कर अंकों में बदल देता है।

इसकी खासियत
दायें हाथ की उंगलियों से इशारा मिलने पर एबीसीडी शब्द टाइप होते हैं। जबकि बाएं हाथ की उंगली से इशारा शुरू होने पर 1,2,3,4 आदि टाइप होते हैं।
यूजर्स को डिलीट, स्पेस बार, फुल स्टॉप, बैक स्पेस व इंटर की भी सुविधा उपलब्ध है।
ब्रेल लिपि के की-बोर्ड में 63 साइन, तो इस सिस्टम में आम की-बोर्ड की तरह 104 साइन मिलेंगे।
राइटिंग सपोर्ट सिस्टम बनाया गया है, जिसमें बिना किसी की मदद से यूजर्स के पास काटछांट करने की भी व्यवस्था होगी।
यूजर्स से इनपुट डिवाइस (कैमरे वीडियो) में उंगली के इशारे का निर्देश जाता है।

कैसे करता है काम
टेबल के ऊपर एक वीडियो कैमरा फ्रेम होता है और सामने कंप्यूटर। नेत्रहीन व्यक्ति को अपने दोनों हाथ टेबल पर रखने होंगे। उन्हें टाइप नहीं, बल्कि बैठे-बैठे उस टेबल पर उंगली का इशारा करना होगा। दोनों हाथों की तर्जनी उंगली को सीधा करते ही ए शब्द टाइप होगा। बांये हाथ की तर्जनी के साथ दांये हाथ की तर्जनी व मध्यमा को उठाते ही बी आदि टाइप हो जाएगा। जबकि सिर्फ बांये हाथ का इस्तेमाल करते हुए बायें हाथ की तर्जनी उठाने पर 1, मध्यमा से 2, अनामिका से 3 टाइप होगा।

ईयरफोन से मिलेगी सूचना
वीडियो कैमरे में हाथ का संकेत मिलते ही उसके साथ ही कंप्यूटर पर अपने आप वर्ड पैड खुलने के साथ शब्द या अंक टाइप होगा। ईयर फोन से नेत्रहीन के कानों तक टाइपिंग की जानकारी मिलेगी। खास बात यह है कि इसमें डिलीट की भी सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed