{"_id":"59f1cf504f1c1b9f678b77d2","slug":"asi-sanjay-kumar-took-first-position-in-the-competition-in-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई संजय कुमार ने श्रीलंका में हुई प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान","category":{"title":"Bashindey","title_hn":"बाशिंदे ","slug":"bashindey"}}
एएसआई संजय कुमार ने श्रीलंका में हुई प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 26 Oct 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस जिला पलवल में एएसआई के पद पर कार्यरत गांव घरोड़ा निवासी संजय कुमार पुत्र चरण सिंह ने श्रीलंका में हुई 34वीं श्रीलंका मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो चक्का फेंक में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से देश, प्रदेश व क्षेत्र में खुशी की लहर है। संजय कुमार को अपने 35 से 40 इस ग्रुप में बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी देकर श्रीलंका मास्टर एथलेटिक्स फे डरेशन द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता गत 20 अक्तूबर से 23 अक्तूबर तक श्रीलंका में संपन्न हुई थी। इसमें 42 खिलाड़ियों का दल भारत की तरफ से हिस्सा लेने के लिए गया हुआ था। संजय कुमार फिलहाल हरियाणा पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर जिला पलवल में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे जनसंपर्क अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है। संजय कुमार न इसी साल मार्च के महीने में नासिक महाराष्ट्र में 37वीं ऑल इंडिया मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डिस्कस थ्रो में अपने आयु वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया था और इस उपलब्धि के आधार पर ही संजय कुमार का चयन श्रीलंका में हुई प्रतियोगिता के लिए किया गया था।
विज्ञापन
इसके अलावा संजय कुमार ने अभी हाल में ही खेल महाकुंभ प्रतियोगिताओं में जिला फरीदाबाद की प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान हासिल प्राप्त किया था। श्रीलंका से वापस आते समय मंगलवार को संजय कुमार का इंदिरा गांधी एयरपोर्ट न्यू दिल्ली में गांव के व अन्य मौजिज व्यक्तियों ने स्वागत किया । इसके बाद गुरुवार को पलवल पहुंचने संजय कुमार को प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन