{"_id":"5c692e23bdec227f1c76bfe7","slug":"ayushman-will-work-with-healthcare-federation-for-better-implementation-of-india-nha","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हेल्थकेयर फेडरेशन के साथ काम करेगा एनएचए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयुष्मान भारत के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हेल्थकेयर फेडरेशन के साथ काम करेगा एनएचए
Sun, 17 Feb 2019 03:25 PM IST
अजय सिंह
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 17 Feb 2019 03:25 PM IST
विज्ञापन
हेल्थकेयर फेडरेशन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) भारत सरकार के प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रम आयुष्मान भारत के बेहतर क्रियान्वयन और अधिक निजी अस्तपालों को इसके साथ जोड़ने के लिए शीर्ष स्वास्थ्य संगठन एनएटीएचईएएलटी-हेल्थकेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर काम करेगा ।
विज्ञापन
एनएचए और एनएटीएचईएएलटीएच के अधिकारियों ने हाल ही में दिल्ली में योजना के प्रभाव को बढ़ाने के मद्देनजर सहयोग पर चर्चा की थी।
इसकी जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बैठक के दौरान, यह तय किया गया कि एनएटीएचईएएलटीएच पूर्ण समर्थन देगा और तकनीकी विशेषज्ञों एवं इनपुट प्रदान करने के लिए एक तंत्र स्थापित करेगा, जैसा कि एनएचए और राज्य सरकारों द्वारा मांग की गई है। ’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘‘ गुणवत्ता और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पैकेज का विकास पीएम-जेएवाई के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
केंद्र सरकार ने 23 सितंबर को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की थी, जिसका उद्देश्य प्रति वर्ष प्रति परिवार पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना है। इससे देश भर में 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को लाभ होने की संभावना है।
विज्ञापन
अब तक 10 लाख से अधिक लोगों ने इस योजना के तहत मुफ्त इलाज किया है और इसके परिणामस्वरूप राष्ट्र को लगभग 3,000 करोड़ रुपये की बचत हुई है।