फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   arvind kejriwal claims AAP will form government again in delhi

अरविंद केजरीवाल का दावा, दिल्ली में फिर बनाएंगे सरकार, कौशल विकास विधेयक पास

Tue, 03 Dec 2019 06:10 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2019 06:10 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal claims AAP will form government again in delhi
अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : Twitter
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी दोबारा चुनाव जीतने जा रही है। यही वजह है कि विधानसभा के आखिरी सत्र के आखिरी दिन भी सभी विधायक सदन में मौजूद हैं। केजरीवाल मंगलवार को कौशल विकास और उद्यमिता विश्वविद्यालय विधेयक पर चर्चा के दौरान विधानसभा में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सदन में हमारी सरकार आखिरी विधेयक लेकर इसलिए आ रही है, क्योंकि हमें यकीन है कि पार्टी दोबारा सत्ता में आ रही है। आम आदमी पार्टी (आप)  के लोग जिंदगी की आखिरी सांस तक भी देश के बारे में सोचेंगे। केजरीवाल ने इस मौके पर बीते पांच साल के अपने काम गिनाए। साथ ही कहा कि काम करने की इसी आदत की वजह से हम आखिरी दिन भी बिल पेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को दिल्ली खेलकूद विश्वविद्यालय विधेयक सदन ने पास किया, जबकि अब कौशल विकास विधेयक। दोनों युवाओं के लिए हैं। केजरीवाल ने कहा कि आज रोजगार खत्म होते जा रहे हैं, युवा डिग्री लेकर बाजार में घूम रहे हैं, उनके पास रोजगार नहीं है। यह बिल ऐसे युवाओं को माकूल समाधान देगा। दिल्ली में कौशल विकास विभाग बनाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ऐसे कोर्स सिखाते हैं, जिनको कोई नहीं पूछता है। इस विश्वविद्यालय का पहला काम होगा कि इसमें दाखिल लेने वाले 100 प्रतिशत बच्चे को नौकरी मिले या वे रोजगार शुरू करे। बच्चा रोजगार शुरू करके 3-4 लोगों को रोजगार भी देगा। यही नहीं, विश्वविद्यालय पूरी दुनिया में रोजगार की संभावनाएं तलाशकर अपने छात्रों को उसके लायक बनाएगी।


सिरसा ने उठाया विधेयक पर सवाल
भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने विधेयक पर सवाल उठाया। बकौल सिरसा, विश्वविद्यालय के लिए जमीन अभी ढूंढी नहीं, सिर्फ कागजों पर बधाई दी जा रही है। अगर विपक्ष बधाई नहीं देगा तो सदन से बाहर कर दिया जाता है। मार्केटिंग सीखना है तो कोई अरविंद केजरीवाल से सीखे। अगर गंजे को किसी ने कंघी बेचते देखा है, तो मैंने देखा है, वो अरविंद केजरीवाल हैं, बहुत अच्छी मार्केटिंग करते हैं। जमीन का अता-पता नहीं। कहां स्किल यूनिवर्सिटी खुलेगी? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed