फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   103-year-old grandmother Janki is passionate to youth

103 वर्षीय दादी ने युवाओं में भरा जोश, बदल चुकी हैं अब तक कई जिंदगियां

Tue, 26 Jun 2018 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मानेसर
अमर उजाला ब्यूरो, मानेसर Updated Tue, 26 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
 103-year-old grandmother Janki is passionate to youth
दादी जानकी

स्नेह, सच्चाई और निस्वार्थ भाव से की गई सेवा से अपना व दूसरों का भाग्य बनता है। यह बात ब्रह्माकुमारी की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी ने भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर (ओआरसी) में आमंत्रित विशिष्ट मेहमानों के सामने सोमवार को कही। कार्यक्रम का संचालन हुसैन ने किया।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि राजयोग के अभ्यास से हमारा तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। वह आज 103 वर्ष की आयु में भी निरंतर राजयोग करती हैं लेकिन स्वाभाविक रूप से ही मन परमात्मा के साथ जुड़ा रहता है। उन्होंने कहा कि धैर्य ही शक्तिशाली बनाता है, जितनी सहनशीलता होगी, उतना ही आंतरिक शक्ति का विकास होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन से पांच विकारों काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार को दूर भगाओ। ओआरसी की निदेशिका आशा ने कहा कि दादी का जीवन सबके लिए एक दर्पण है। 103 वर्ष की होने के बाद भी दादी की स्मृति में अभी कोई कमी नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed