फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Dehradun zero zone for heavy vehicles towards stadium for three days

Election 2024: देहरादून में तीन दिन स्टेडियम की ओर भारी वाहनों के लिए रहेगा जीरो जोन, यहां रूट होंगे डायवर्ट

Thu, 18 Apr 2024 04:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2024 04:10 PM IST
सार

पोलिंग पार्टियों की वापसी 19 अप्रैल की रात से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 20 अप्रैल को भी पोलिंग पार्टियों का वापस आना जारी रहेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Dehradun zero zone for heavy vehicles towards stadium for three days
मतदान की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोलिंग पार्टियों की रवानगी और वापसी के मद्देनजर रायपुर स्टेडियम की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे। यह व्यवस्था बृहस्पतिवार से शनिवार देर रात तक लागू रहेगी। इसके अलावा भी कई रूट डायवर्ट किए गए हैं।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बुधवार से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। पहले दिन 122 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। बाकी पार्टियां बृहस्पतिवार को रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों की वापसी 19 अप्रैल की रात से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 20 अप्रैल को भी पोलिंग पार्टियों का वापस आना जारी रहेगा। इसके लिए रायपुर और स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन


Election 2024: प्रत्याशियों की परीक्षा लेकिन मंत्री-विधायकों को भी होना होगा पास, इन पर है पार्टी का खास ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
- मालदेवता व थानो रोड की ओर से कोई भी भारी वाहन स्टेडियम की ओर नहीं आ सकेगा।
- रिंग रोड, सर्वे चौक, सहस्रधारा क्रॉसिंग, रायपुर चौक, छह नंबर पुलिया से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम तक किसी भी प्रकार के भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

- एयरपोर्ट, थानो की ओर से महाराणा प्रताप चौक रायपुर होते हुए मसूरी व शहर की ओर जाने वाले वाहनों का प्रवेश इस मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगा। इसके मद्देनजर मसूरी व शहर की ओर आने वाले वाहन भानियावाला, डोईवाला व अन्य लिंक मार्गों से शहर की ओर आ सकेंगे।
- देहरादून शहर की ओर से महाराणा प्रताप चौक रायपुर होते हुए थानो, एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों को रायपुर की ओर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- मालदेवता की ओर से कोई भी वाहन महाराणा प्रताप चौक की ओर नहीं जाएगा। ऐसे सभी भारी वाहनों को मालदेवता चौकी पर रोका जाएगा।
- राजपुर, सहस्रधारा क्रॉसिंग की ओर से रायपुर की ओर जाने वाले वाहनों को भी सर्वे चौक से रिस्पना पुल से डोईवाला-भानियावाला होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed