फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Z Security Fake News: Case filed in Home Minister viral fake letter case, CM Dhami gave instructions for strict action

Z Security Fake News: गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र मामले में मुकदमा दर्ज, सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई की निर्देश

Thu, 16 Jun 2022 01:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 16 Jun 2022 01:32 PM IST
सार

गृह मंत्री के वायरल फर्जी पत्र के मामले में एसटीएफ में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। प्रथम दृष्ट्या जांच में ही पत्र फर्जी पाया गया। अब पीआईबी ने भी इस पत्र को फेक बताया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया की अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Z Security Fake News: Case filed in Home Minister viral fake letter case, CM Dhami gave instructions for strict action
अमित शाह - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नाम से वायरल हो रहे एक पत्र ने भाजपा और प्रदेश सरकार में खलबली मचा दी। शासन और एसटीएफ ने पत्र को फर्जी बताया है। मामले में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। रतूड़ी के आदेश पर एसटीएफ ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री ने किसी व्यक्ति को जेड सिक्योरिटी देने के लिए मुख्यमंत्री को कोई पत्र नहीं भेजा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीएम को संबोधित पत्र फर्जी है। बता दें कि पत्र में विवादों में घिरी और भाजपा से निलंबित नूपुर शर्मा के देहरादून में पारिवारिक घर को जेड सिक्योरिटी देने को कहा गया है। पत्र में अजय गुप्ता नाम के व्यक्ति का भी उल्लेख है। वहीं, राजनीतिक हलकों में सीएम को संबोधित केंद्रीय गृहमंत्री के नाम से वायरल हो रहे पत्र की खूब चर्चा रही।

विज्ञापन

आरोपी की तलाश कर रही एसटीएफ

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ में सोशल मीडिया इंटरवेंशन सेल कार्यरत है। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक और गलत सूचना प्रसारित होने पर उसे तत्काल प्लेटफार्म से हटाना है। इस सेल को बुधवार सुबह इस पत्र की जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  पिरान कलियर दरगाह को पांचवां धाम घोषित करेगी सरकार? सदन में विधायक के सावल पर मंत्री ने दिया ये जवाब

एसटीएफ ने इसकी तस्दीक की तो यह पूरी तरह से फर्जी पाया गया। कुछ देर बाद पीआईबी यानी प्रेस इंफोर्मेशन ब्यूरो ने भी इसे फर्जी करार दिया। इस आधार पर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी ने बताया कि पत्र को वायरल करने वाले की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed