फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   YouTuber raped a girl on the pretext of marriage, case registered

Dehradun News: शादी का झांसा देकर यूट्यूबर ने युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 26 Dec 2024 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
YouTuber raped a girl on the pretext of marriage, case registered
- सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने का भी आरोप
विज्ञापन


- युवती ने इंदौर में दर्ज करवाई थी जीरो एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंंध बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कोतवाली पुलिस ने यूट्यूबर अमित चौहान पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित युवती ने इंदौर में जीरो एफआईआर दर्ज करवाई थी। पुलिस जांच में युवती के कई अश्लील वीडियो बनाने की बात सामने आई है। आरोपी किशोरी के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल भी जा चुका है। मामले में किशोरी गर्भवती भी हो गई थी।
पुलिस को दी तहरीर में पछवादून क्षेत्र निवासी एक युवती ने बताया कि वर्ष 2022 में क्षेत्र में ही एक रिश्तेदार के शादी समारोह में उनकी मुलाकात सहसपुर के धर्मावाला निवासी अमित चौहान से हुई थी। बताया कि दोनों में दोस्ती हुई। उन्होंने एक दूसरे के फोन नंबर भी आपस में साझा किए। बताया कि इस बीच उन दोनों की बात होने लगी। एक दिन अमित उनके रिश्तेदार के घर पर मिलने आया। तब, घर पर कोई नहीं था। उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद वह युवती को मसूरी के एक होटल में ले गया, वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि उसके बाद अमित चौहान करीब दो साल तक अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसने कई अश्लील वीडियो भी बनाए। आरोप लगाया कि 22 अक्तूबर 2023 से उसने अमित चौहान से मिलना छोड़ दिया। बताया कि नवंबर 2024 को एक इंस्टाग्राम आईडी से उसके वीडियो वायरल कर दिए गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कालसी थाने की महिला उपनिरीक्षक हेमा बिष्ट मामले की जांच कर रही है। युवती के मेडिकल और बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि आरोपी पहले भी दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
यूट्यूब पर 32.5 हजार फॉलोवर

अमित चौहान का एक यूट्यूब चैनल है। यूट्यूब चैनल के 32.5 हजार सब्सक्राइबर हैं। वह फेसबुक पर रील भी बनाता है। हाल में उसने एक प्रादेशिक फिल्म में सह अभिनेता की भूमिका निभाई थी। पूर्व में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर व अभिनेत्री के अमित चौहान के साथ एडिट किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला सामने आया था। इंफ्लुएंसर व अभिनेत्री ने कोतवाली में शिकायत भी दी थी।

---------
47 अश्लील वीडियो की चर्चा

सूत्रों के अनुसार खूफिया पुलिस भी पूरे मामले की काफी पहले से पड़ताल कर रही है। करीब 47 अश्लील वीडियो बनाने की बात सामने आ रही है। एक ही युवती का वीडियो है या अन्य के भी हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। खूफिया पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में काफी जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed