फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   youth who did engineering from loan, passed GATE exam 2020

मिसालः लोन से इंजीनियरिंग करने वाले हेमवती ने पास की गेट परीक्षा

Wed, 18 Mar 2020 11:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 18 Mar 2020 11:00 AM IST
सार

  • पिथौरागढ़ के बलुवाकोट गांव के भट्ट परिवार में खुशी की लहर, पिता चलाते हैं परचून की दुकान

विज्ञापन
youth who did engineering from loan, passed GATE exam 2020
hemvati - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता परचून की दुकान चलाकर परिवार का गुजर बसर करते हैं। बेटे का सपना इंजीनियर बनने का था, जो कि लोन लेकर पूरा हो रहा है। अपनी मेहनत के दम पर हेमवती नंदन भट्ट ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट फॉर इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा पास कर ली है।

विज्ञापन


मूलरूप से पिथौरागढ़ के धारचूला ब्लॉक के बलुवाकोट गांव निवासी हेमवती नंदन भट्ट इन दिनों देहरादून की डीआईटी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहे हैं। उनके पिता श्याम राज भट्ट गांव में ही परचून की दुकान चलाते हैं। उनकी मां विमला देवी पढ़ी-लिखी नहीं हैं। सुदूर गांव में हेमवती ने इंजीनियर बनने का सपना देखा।
विज्ञापन


डीआईटी यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिला तो फीस के लिए पैसे नहीं थे। इसलिए एजुकेशन लोन लेकर पढ़ाई की। इंजीनियरिंग में शोध करने के मकसद से उन्होंने गेट की तैयारी शुरू की। सेल्फ स्टडी के दम पर उन्होंने गेट पास कर ली है। उनकी इस कामयाबी पर पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed