{"_id":"6a2d174085f0aae4d0085b9b","slug":"youth-swept-away-in-river-at-agastyamuni-search-operation-underway-rudraprayag-news-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: अगस्तमुनि में हादसा, पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा, सर्च अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: अगस्तमुनि में हादसा, पूजा-अनुष्ठान करने आया युवक नदी में बहा, सर्च अभियान जारी
Sat, 13 Jun 2026 02:12 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:12 PM IST
विज्ञापन
नदी में बहा युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्तमुनि महाविद्यालय के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। बनियाड़ी गांव निवासी युवक नीरज नेगी नदी के तेज बहाव में बह गए। जानकारी के अनुसार नीरज नेगी नदी किनारे पूजा-अनुष्ठान के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान वे स्नान करने के लिए नदी में उतरे, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते नदी का जलस्तर और प्रवाह अत्यधिक तेज था, जिसकी चपेट में आकर वे बह गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: प्रदेश में 22 जून को पहुंच सकता है मानसून, तापमान में गिरावट और बारिश का दौर होगा शुरू
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गुमान सिंह नेगी ने बताया कि लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में नदी-नालों से दूर रहें और किसी भी प्रकार का जोखिम न उठाएं।