फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun: Youth Sprinkle Petrol on Himself And fire in Vikasnagar

पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद गुस्से में आया युवक, पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग 

Thu, 12 Mar 2020 04:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Mar 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
Dehradun: Youth Sprinkle Petrol on Himself And fire in Vikasnagar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के विकासनगर में बुधवार देर रात को एक युवक ने गुस्से में आकर खुद को आग लगा ली। इस दौरान युवक बुरी तरह से झुलस गया। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक नदीम उम्र 40 वर्ष, पुत्र निसार निवासी मुस्लिम बस्ती, विकासनगर का अपने ही पड़ोस के एक युवक के साथ पैसों को लेकर विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद नदीम इस कदर गुस्से में आया कि शराब के नशे में उसने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और खुद को आग लगा ली। 
विज्ञापन


युवक को आग में जलता देख लोगों ने तुरंत वहां पहुंचकर उसकी आग बुझाई और राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। लेकिन तब तक वह काफी झुलस चुका था। डॉक्टरों के अनुसार, उसके गले के पास काफी जला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन स्थिति नियंत्रण में है, इसलिए उसे इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि उक्त घटना के संबन्ध में नदीम की ओर से कोई भी शिकायत पुलिस चौकी या थाने में दर्ज कराई गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed