{"_id":"683b5d522840ee251f04dda4","slug":"youth-should-stay-away-from-drugs-mla-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-704924-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रहें युवा : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रहें युवा : विधायक
Sun, 01 Jun 2025 01:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रोटरी दून विकास और विकासनगर एथलेटिक क्लब ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा व नागरिकों ने प्रतिभाग किया। नगर के मेन बाजार स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा से प्रारंभ रैली को क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि तंबाकू व हर प्रकार के नशे से दूर रहते हुए अपने भविष्य को बरबाद होने से बचाना है। रैली में शामिल प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए गए। इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष अमित सोनी, एथलेटिक क्लब के संस्थापक प्रभजोत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, गजेंद्र रमोला, कर्नल अनिल गुरूंग, सुरेश रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन