फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth resident of Satpuli died after falling from the roof

सतपुली निवासी युवक की छत से गिरकर मौत

Fri, 25 Jun 2021 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Youth resident of Satpuli died after falling from the roof
सेलाकुई। थाना क्षेत्र अंतर्गत हॉस्टल की पहली मंजिल से गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बीते बुधवार की रात्रि को राजेंद्र सिंह निवासी सेलाकुई ने थाने पर आकर सूचना दी कि उसके साथ सिरोही हॉस्टल में रहने वाले मनीष चंद्र डोबरियाल (35) निवासी मल्ली ऑडल पुत्र बिंद प्रकाश निवासी मल्ली ऑडल थाना सतपुली जनपद पौड़ी गढ़वाल हॉस्टल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उसके द्वारा तत्काल अन्य साथियों की मदद से उपचार के लिए महंत इंद्रेश अस्पताल लेकर गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। जिस पर थानाध्यक्ष विनोद राणा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूछताछ में पता चला कि मृतक हिमालयन कंपनी में जॉब करता था। वह पड़ोस में कॉकटेल पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के बाद वह वापस आ गया। इस दौरान हॉस्टल की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed