फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth rejoiced on Ayushman's Saddi Gali Aaja Sanu Chahan Waliye

Dehradun News: आयुष्मान के साड्डी गली आजा सानु चाहां वालिये पर झूमे युवा

Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth rejoiced on Ayushman's Saddi Gali Aaja Sanu Chahan Waliye
साड्डी गली आजा सानु चाहां वालिये...गीत से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले मशहूर गायक, अभिनेता आयुष्मान खुराना ने दून में अपनी आवाज का जलवा बिखेरा। वह ग्राफिक एरा के 25 साल पूरे होने पर ग्राफेस्ट में शामिल हुए थे। उनके गीतों पर युवा देर रात तक जमकर झूमे।
विज्ञापन

रजत जयंती पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ग्राफेस्ट शुरू हो गया है। शनिवार को पहले दिन की शाम बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना के नाम रही। जैसे ही वह मंच पर आए, युवाओं का जोश दो गुना हो गया। सभी ने गर्मजोशी के साथ आयुष्मान का दून में स्वागत किया। आयुष्मान का शो सात बजे से शुरू होना था। हालांकि, दो घंटे शो लेट होने पर आयुष्मान ने माफी भी मांगी। इस मौके पर आयुष्मान ने कहा कि गढ़वाल, कुमाऊं के लोगों में जितनी ऊर्जा है, उतनी किसी में नहीं। उन्होंने घर से दूर युवाओं के लिए मिट्टी दि खुशबू गाया तो सभी भावुक हो गए।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने ग्राफिक एरा के 25 वर्षों के सफर की चुनौतियों और कामयाबियों पर कहा कि स्नातक स्तर पर 84 लाख रुपये से अधिक के पैकेज पर छात्रा का पहुंचना और दुनिया को एक के बाद एक नई खोजों के रूप में बेशकीमती उपहार देना ऐसी ही उपलब्धियां हैं, जो ग्राफिक एरा को एक अलग पहचान देती हैं। आज बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपनी आवाज का जलवा बिखेरेंगी। इस समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री ऊर्वशी रौतेला, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन राखी घनशाला, राज्य के चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed