फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Parliament was formed on Monday

Dehradun News: प्रधानमंत्री आशीष बिष्ट, लोस अध्यक्ष शिवानी व नेता प्रतिपक्ष बने शुभम चौहान

Tue, 03 Sep 2024 05:37 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Youth Parliament was formed on Monday
Iडाकपत्थर महाविद्यालय में युवा संसद का किया गया गठनI
विज्ञापन




वीर शहीद केसरीचंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में युवा संसद का सोमवार को गठन कर दिया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संसदीय प्रक्रिया की समझ और लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री के रूप में आशीष बिष्ट, लोकसभा अध्यक्ष शिवानी, नेता प्रतिपक्ष शुभम चौहान, गृहमंत्री तुषार कपूर, शिक्षा मंत्री मानसी सिंह, कृषि मंत्री खुशी वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री पल्लवी, पर्यटन मंत्री नेहा, शिक्षा मंत्री मानसी गोयल और खेल मंत्री वंशिका को चुना गया।

सोमवार को युवा संसद कार्यक्रम की शुरुआत नए छात्र सांसद के शपथ ग्रहण से हुई। सभी छात्रों ने लोकसभा अध्यक्ष की उपस्थिति में शपथ ली। उसके बाद संसद सत्र की शुरुआत में जम्मू के कठुआ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके योगदान को याद करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रश्नकाल, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और विधेयक जैसी विभिन्न संसदीय प्रक्रियाओं का अनुकरण किया। इन गतिविधियों में छात्रों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री के पूर्व सूचना सलाहकार राजेंद्र पंत ने कहा कि युवा संसद के इस कार्यक्रम से छात्रों को संसदीय कार्य प्रणाली का ज्ञान मिलता है। उन्होंने सभी छात्रों की प्रशंसा की और कहा कि छात्रों ने एक सांसद, मंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संयोजक डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान, डॉ. आरएस गंगवार, डॉ. अरविंद कुमार अवस्थी, डॉ. पूजा राठौर, डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. दिलीप भाटिया, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed