फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth officers should contribute to the development of the state

राज्य के विकास में हर संभव योगदान दें युवा अधिकारी , पीसीएस अधिकारियों का सम्मान समारोह

Fri, 09 Aug 2019 02:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
Youth officers should contribute to the development of the state
सुभाष रोड स्थित एक होटल में नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में सम्मा
नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पीसीएस परीक्षा में चयनित प्रदेश के मेधावियों के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुद्धा चौक स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने चयनित युवा अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे राज्य के विकास में अपना हर संभव योगदान दें। आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण करें। समारोह के अध्यक्ष मेयर सुनील उनियाल गामा ने मेधावियों से कहा कि उनके कंधों पर राज्य के विकास की कई जिम्मेदारियां हैं। ऐसे में वह अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का प्रयास करें। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. एस फारूख समेत कई लोगों ने संबोधित किया। मौके पर नागरिक शिक्षा एवं विकास समिति के उपाध्यक्ष एमएस मलिक, सचिव एसपी दूबे, वीरेंद्र डंगवाल समेत कई उपस्थित रहे।
विज्ञापन

यह मेधावी सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान चयनित पीसीएस अधिकारियों दिव्या शाह, नितिन लोहानी, मोहम्मद शादाब, मनीषा अग्रवाल, हिमांशु कपरवाण, प्रवीण चंद्रा, रवि पांडेय, रीना ठाकुर, बरखा जलाल, धीरज सिंह राणा, वरुण अग्रवाल, प्रवीण चंद्र सेमवाल, कमल भट्ट, भूपेंद्र सिंह बिष्ट, लीना चंद्रा, आलोक उनियाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें भी नवाजा
सिटी हार्ट हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. संजय गांधी, अपणु पहाड़ अपणी संस्कृति मंच के अध्यक्ष प्रवीण पुरोहित, पार्षद रमेश कुमार मंगू, शिक्षाविद् डॉ. जीएस रावत, समाजसेवी अनिल गुप्ता, समाजसेवी लाल सिंह गुर्जर, समाज सेविका मधु जैन को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed