फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth murdered for pressing horn in rudrapur

उत्तराखंडः हॉर्न बजाने के विवाद में युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला

Mon, 02 Sep 2019 01:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Sep 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Youth murdered for pressing horn in rudrapur
प्रतीकात्मक

कोतवाली क्षेत्र के रंपुरा में रविवार देर शाम हॉर्न बजाने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के वक्त युवक बड़े भाई के साथ बाइक पर काम से लौट रहा था। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों में दबिशें दी हैं। हत्या के तीनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रंपुरा वार्ड 22 निवासी प्रेम कश्यप (19) पुत्र बाबूराम बड़े भाई रिंकू के साथ सिब्बल सिनेमा मार्ग स्थित फर्नीचर के शोरूम में कारपेंटर का काम करता था। रविवार देर शाम दोनों भाई काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक रिंकू चला रहा था। रंपुरा में प्रवेश करते हुए गली में साइड मांगने के लिए रिंकू ने जैसे ही हॉर्न बजाया वहां खड़े नशे में धुत उनके पड़ोसी तीन युवक गाली गलौज पर उतर आए और मारपीट करने लगे।

विज्ञापन

वारदात के बाद तीनों आरोपी भाग निकले

तीनों ने बाइक में पीछे बैठे प्रेम से लकड़ी की फंटिया छीनकर दोनों भाइयों को पीट कर उनकी बाइक छीन ली। दोनों भाई जख्मी हालत में घर पहुंचे। कुछ देर बाद दोनों भाई बाइक लेने के लिए मौके पर पहुंचे तो तीनों ने उन्हें घेरकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से प्रेम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद तीनों आरोपी भाग निकले। परिजन प्रेम के जिंदा होने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सूचना पर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा व एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोतवाली पुलिस की टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में लगा दी। एसपी सिटी ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ नहीं है। परिजनों ने पुलिस को पड़ोस में रहने वाले तीन भाइयों के नाम बताए हैं।  हॉर्न बजाने के विवाद में ही प्रेम की हत्या की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

मेडिकल कराने पहुंचा आरोपी पुलिस को देखकर फरार 

घटना के बाद एक आरोपी पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंचा था, लेकिन पुलिस को देखकर वह फरार हो गया। कुछ लोगों का कहना था कि आरोपियों में से एक भाई का कुछ दिन पहले रिंकू के साथ कहासुनी हुई थी।

उधर, पंकज की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बेटे की मौत के बाद सदमे में आई मां भगवान देई रोते-रोते बेहोश हो गई। पिता का भी रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक प्रेम पांच भाई-बहन में सबसे छोटा था। पिता पल्लेदारी का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed