फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth make girls fake Facebook Account and upload objectionable photos in dehradun

देहरादून: युवकों ने बनाई सैलून में काम करने वाली युवती की फेक फेसबुक आईडी, अपलोड किए अश्लील फोटो

Sun, 17 May 2020 07:58 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 May 2020 07:58 PM IST
सार

  • युवती ने दो युवकों पर लगाया धमकाने और एक लाख रुपये मांगने का आरोप
  • एसएसपी कार्यालय के निर्देश पर पटेलनगर कोतवाली ने दो युवकों पर मुकदमा किया दर्ज

विज्ञापन
Youth make girls fake Facebook Account and upload objectionable photos in dehradun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में सैलून में काम करने वाली एक युवती की फेक फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने और मैसेज भेजने के मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि आरोपी उसे सात महीने से परेशान कर रहे हैं और एक लाख रुपये न देने पर बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं।

विज्ञापन


पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में एक सैलून में काम करने वाली धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश निवासी युवती ने एसएसपी शिकायत प्रकोष्ठ में गुहार लगाई थी। युवती का आरोप है कि कोई उसके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर फोटो के साथ अश्लील टिप्पणी कर रहा है।
विज्ञापन



एक आईडी सात महीने पहले बनाई गई थी और अब दूसरी आईडी भी बना दी गई है। इन आईडी से अश्लील फोटो और मैसेज डाले जा रहे हैं और एक लाख रुपये देने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अरुण मोहन जोशी के निर्देश पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि मामले में फरमान फैजल निवासी मलजगंज नार्थ दिल्ली और अब्दुल नासिर मूल निवासी नगीना धामपुर हाल निवास बटला हाउस ओखला दिल्ली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

प्राथमिक जांच में पता लगा है कि फर्जी आईडी बनाने वाले दो युवक हैं जो युवती को जानते हैं और अब उसे बदनाम करने की नीयत से फेक आईडी बनाकर अश्लील मैसेज और फोटो अपलोड कर रहे हैं। आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed