{"_id":"68d309c303d74142390edc16","slug":"youth-in-high-spirits-36-enrolled-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-795897-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जोश में युवा... 36 प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जोश में युवा... 36 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Wed, 24 Sep 2025 02:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी को नामांकन के लिए कंधे पर बैठाकर लाते समर्थक। संवाद
विज्ञापन
पछवादून में छात्रसंघ के चुनावी उल्लास के बीच तीन महाविद्यालयों में 36 दावेदारों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया। दावेदार समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय परिसर तक पहुंचे। हालांकि पुलिस और महाविद्यालय प्रशासन ने समर्थकों को बाहर ही रोक दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, आर्यन छात्र संगठन और एबीवीपी के एक बागी गुट ने पूरे पैनल के साथ नामांकन किया।
मंगलवार को सुबह 11 बजे वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता और पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में नामांकन की प्रकिया शुरू हुई। महाविद्यालयों के बाहर छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा थी। पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ एक-एक कर महाविद्यालय परिसर में पहुंच रहे थे।
महाविद्यालयों के बाहर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात थे। केवल प्रत्याशियों और उनके प्रस्तावकों को ही महाविद्यालय के भीतर प्रवेश दिया जा रहा था। इसपर कई छात्र नेताओं ने आपत्ति भी जताई लेकिन पुलिस और महाविद्यालय के अधिकारियों के सामने उनकी एक नहीं चली। महाविद्यालय परिसर के बाहर समर्थक दावेदारों के पक्ष में नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सबसे अधिक 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर तीन-तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा, जबकि उपाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए चार-चार नामांकन पत्र जमा किए गए।
पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूणी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया, जबकि सह सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा भरा। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक दावेदार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
-- -
डाकपत्थर महाविद्यालय में इन दावेदारों ने भरा नामांकन
एबीवीपी
अध्यक्ष - विक्की पंवार
उपाध्यक्ष - यश
कोषाध्यक्ष - अनुष्का राण
सहसचिव - किरण
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि - आर्यन तोमर
-- -
निर्दलीय पैनल
अध्यक्ष - तुषार कपूर
उपाध्यक्ष - नकुल चौहान
कोषाध्यक्ष - टीना
सचिव - ऋषिका चौहान
सहसचिव - खुशी
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि -आदित्य गुरुंग
-- -
आर्यन छात्र संगठन
अध्यक्ष - सोहेल
उपाध्यक्ष - राज आर्यन
कोषाध्यक्ष - रेणू
सचिव - शिवानी
सहसचिव - पलक कन्नौजिया
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि - कृष्णा अभिषेक कोहली
-- -
केसरी युवा छात्र संगठन
सचिव - स्वीटी राठौर
-- -
एनएसयूआई
उपाध्यक्ष - सोहेल मलिक