फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Fight with Delhi Tourist on haridwar Roorkee Highway

रुड़की: तीन युवकों ने दिल्ली के सैलानियों के साथ की मारपीट, कार का शीशा फोड़ा

Fri, 22 Nov 2019 09:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 22 Nov 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
Youth Fight with Delhi Tourist on haridwar Roorkee Highway
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के रुड़की में कार सवार तीन युवकों ने हरिद्वर-दिल्ली हाईवे पर दिल्ली के सैलानियों से मारपीट कर दी। विरोध करने पर उन्होंने कार का शीशा भी तोड़ दिया। इससे हाईवे पर हंगामा खड़ा हो गया।

विज्ञापन


अन्य वाहन चालकों ने किसी तरह विवाद शांत कराया। इसके बाद कार सवार युवक फरार हो गए। वहीं, सैलानी भी बिना शिकायत किए रवाना हो गए। मंगलवार रात करीब नौ बजे मंगलौर की ओर से दिल्ली नंबर की एक कार सैलानियों को लेकर हरिद्वार जा रही थी।
विज्ञापन


पीछे दूसरी कार चल रही थी। इस बीच पीछे वाली कार ने तेजी से आगे चल रही कार को ओवरटेक किया और रोक लिया। आरोप है कि कार सवार तीन युवकों ने सैलानियों के साथ अभद्रता कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर उन्हें जबरन कार से नीचे उतार लिया और मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों ने बीच बचाव कराने आए सैलानियों के कार चालक के साथ भी मारपीट कर दी। इतना ही नहीं एक युवक ने कार में पत्थर मारकर शीशा भी तोड़ दिया।

मारपीट होती देख अन्य वाहन चालक भी रुक गए और बीच बचाव कराया। भीड़ जमा होता देख युवक कार लेकर फरार हो गए। सैलानियों को अन्य लोगों ने समझाकर वहां से रवाना किया। सैलानी भी बिना पुलिस को शिकायत किए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए। उधर, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed