फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth dies due to snake bite

Dehradun News: सांप के डसने से युवक की माैत

Wed, 24 Sep 2025 02:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 24 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to snake bite
​शिवनगर बस्ती में मृतक के घर से कोबरा को किया गया रेस्क्यू। स्रोत : वन विभाग

विज्ञापन
वन विभाग की झाझरा रेंज स्थित शिवनगर बस्ती में सोमवार रात को अपने कमरे में सो रहे अनुराग (20 वर्ष) को नाग ने डस लिया। परिजन युवक को बेहोशी की हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लेकर आए, जहां से चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। देहरादून वन प्रभाग की झाझरा रेंज की क्षेत्राधिकारी सोनल पनेरू ने बताया कि मंगलवार सुबह शिवनगर बस्ती में सांप के काटने से एक युवक की मौत की सूचना मिली। सूचना पर टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। टीम ने घर के भीतर से एक कोबरा सांप को रेस्क्यू किया। मृतक के परिजनों ने बताया कि अनुराग सोमवार रात को अपने कमरे में सोया हुआ था। उसे महसूस हुआ कि उसके पैर पर किसी कीड़े ने काटा है। उसने उठकर लाइट चालू की। उसने देखा कि कमरे में सांप है। उसने सभी को जगा कर सांप के काटने की बात बताई। वह उसे बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उसकी हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मुआवजे की प्रकिया शुरू करने के लिए मेडिकल या पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जरूरत होती है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। सर्पदंश से हुई मौत पर तीन लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed