ऋषिकेश: सेल्फी लेते समय फिसला देस्तों संग घूमने आए युवक का पैर, गंगा में डूबकर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मणझूला क्षेत्रांतर्गत मस्तराम घाट पर गंगा स्नान के दौरान सेल्फी लेना एक युवक को भारी पड़ गया। कोटद्वार का यह युवक गंगा में नहाने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर में फिसलकर डूब गया।
जल पुलिस और स्थानीय पुलिस के जवानों से रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को बाहर निकालकर राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि रविवार को कोटद्वार निंबूचौड़ निवासी 22 वर्षीय आशील जदली पुत्र विशंबर जदली अपने चार दोस्तों के साथ लक्ष्मणझूला घूमने आया हुआ था।
इस दौरान मस्तराम घाट पर चारों दोस्त गंगा स्नान करने लगे। इस दौरान युवक आशीष जदली मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। इस दौरान गंगा की तेज धारा में उसका पैर फिसल गया और वह गंगा में डूब गया।
दोस्तों की सूचना पर जल पुलिस के जवान रितेश और उदित ने युवक को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। काफी प्रयास करने के बाद जल पुलिस के जवानों ने युवक को बाहर निकाला। इसके बाद युवक को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।