फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Cut by train during cross railway crossing at laksar

बंद फाटक पार कर रहे युवक की तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर मौत, दो हफ्ते में चार लोग गवां चुके जान

Tue, 19 Mar 2019 06:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 Mar 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
Youth Cut by train during cross railway crossing at laksar
ट्रेन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रुड़की के लक्सर में मंगलवार सुबह बंद फाटक पार कर रहे मुंडाखेड़ा कलां गांव निवासी युवक की तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इसी रेलवे फाटक पर ट्रेन की चपेट में आने की यह चौथी घटना है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के मुंडाखेड़ा कला गांव निवासी राधेश्याम का 21 वर्षीय बेटा विशेष उर्फ सन्नी लंढौरा में एक प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता है। रोजमर्रा की तरह वह आठ बजे सुबह अपनी बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन


युवक खड़ंजा कुतुबपुर गांव पहुंचा तो यहां पड़ने वाला रेलवे फाटक उस समय बंद था। जल्दबाजी में विशेष कुमार बंद फाटक के नीचे से ही अपनी बाइक निकालने का प्रयास करने लगा। जैसे-तैसे बाइक पहले फाटक के नीचे से तो निकल गई, जैसे ही युवक दूसरी साइड वाले फाटक को पार करने के लिए आगे बढ़ा तो रायसी की तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन टक्कर लगने से बाइक के परखच्चे उड़ गए। इसी बीच केबिन पर मौजूद गेटमैन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

इसी बीच जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह में इस फाटक पर चार युवक ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये हुए हादसे
6 मार्च - खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी यामीन का बेटा फरमान लक्सर में दूध बेचने के लिए आ रहा था। खड़ंजा कुतुबपुर के निकट रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
8 मार्च - डोसनी रेलवे लाइन के निकट एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की थी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।
16 मार्च - खड़ंजा कुतुबपुर गांव निवासी इकराम का 22 वर्षीय बेटा साइकिल से लक्सर कस्बे में अपनी सगाई का सामान लेने आ रहा था। गांव के निकट रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed