फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Youth Congress and Vyapar Mandal protest against inflation

Dehradun News: महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस और व्यापार मंडल का प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2026 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress and Vyapar Mandal protest against inflation
रसोई गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में यूथ कांग्रेस और प्रेमनगर व्यापार मंडल ने बुधवार को प्रेमनगर चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस नेता रितेश छेत्री, राजेश शर्मा और राजीव पुंज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, व्यापारी प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीवन कठिन बना दिया है और सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। रितेश छेत्री ने कहा कि सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। व्यापार मंडल नेता राजेश शर्मा, राजीव पुंज ने कहा कि महंगाई के कारण बाजार की रौनक कम होती जा रही है। व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से महंगाई पर जल्द नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा मेहरा दसौनी, संगीता गुप्ता, दीवान सिंह बिष्ट, पिया थापा, आशीष देसाई, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने भी रसोई गैस के बढ़ते दामों की निंदा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed